करेंट अफेयर्स 10 जनवरी: केंद्र सरकार ने ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च किया; जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने

करेंट अफेयर्स 10 जनवरी:  केंद्र सरकार ने ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च किया; जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने


  • Hindi News
  • Career
  • The Central Government Launched The Pankhuri Portal; Iran’s Foreign Minister Abbas Araghchi Will Visit India; Justice Manoj Kumar Appointed Chief Justice Of Uttarakhand.

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ लॉन्च किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे। UIDAI ने उदय नाम का शुभंकर लॉन्च किया।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. जस्टिस मनोज कुमार उत्तराखंड के चीफ जस्टिस अपॉइंट हुए

जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को 8 जनवरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपॉइंट किया गया।

जस्टिस मनोज 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बने थे।

जस्टिस मनोज 12 अप्रैल 2013 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज बने थे।

  • जस्टिस मनोज 8 अक्टूबर, 2026 को रिटायर होंगे।
  • उन्होंने 1987 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
  • 6 दिसंबर, 1987 को जस्टिस गुप्ता एडवोकेट के तौर पर रजिस्टर किया।
  • वे रेंट कंट्रोल, संवैधानिक और सिविल मामलों के वकील रहे हैं।
  • उन्होंने जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र की जगह ली है।

2. UIDAI ने ‘उदय’ नाम का शुभंकर लॉन्च किया

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सर्विस को लोगों के लिए आसान बनाने के लिए 9 जनवरी को ‘उदय’ नाम का शुभंकर (चिन्ह) लॉन्च किया।

UIDAI के प्रेसिडेंट नीलकंठ मिश्रा (बीच में) ने तिरुवनंतपुरम में एक समारोह में शुभंकर का अनावरण किया।

UIDAI के प्रेसिडेंट नीलकंठ मिश्रा (बीच में) ने तिरुवनंतपुरम में एक समारोह में शुभंकर का अनावरण किया।

  • केरल के त्रिशूर के अरुण गोकुल ने शुभंकर ‘उदय’ को डिजाइन किया है।
  • ये आधार सर्विस जैसे कोई भी अपडेट, ऑफलाइन वेरिफिकेशन, नई टेक्नोलॉजी के बारे में आसानी से जानकारी दे सकेगा।
  • शुभंकर को MyGov प्लेटफॉर्म पर एक नेशनल डिजाइन कॉम्पिटिशन के जरिए चुना गया है।

3. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने डिजिटल पोर्टल ‘पंखुड़ी’ लॉन्च किया

महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 9 जनवरी को डिजिटल पोर्टल पंखुड़ी लॉन्च किया।

‘पंखुड़ी’ पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए जीवन को थोड़ा सरल बनाना है।

‘पंखुड़ी’ पोर्टल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए जीवन को थोड़ा सरल बनाना है।

  • ये पोर्टल देश में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कोआर्डिनेशन और ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया है।
  • पोर्टल न्यूट्रीशन, हेल्थ अर्ली चाइल्ड केयर, एजुकेशन चाइल्ड वेलफेयर और महिला सेफ्टी के लिए होगा।

4. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले महीने भारत आएंगे

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले महीने नई दिल्ली में होने वाली AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे।

'AI इम्पैक्ट समिट', ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाली पहली ग्लोबल AI समिट है। (इमैनुएल मैक्रों - फाइल फोटो)

‘AI इम्पैक्ट समिट’, ग्लोबल साउथ में आयोजित होने वाली पहली ग्लोबल AI समिट है। (इमैनुएल मैक्रों – फाइल फोटो)

  • ये समिट 19-20 फरवरी को नई दिल्ली में होगी।
  • इससे पहले AI इम्पैक्ट समिट यूके, साउथ कोरिया और फ्रांस में आयोजित की गई थी।
  • ये समिट रीजनल AI समिट के दौरान सभी स्टेट भी की जाएगी।
  • पीएम मोदी ने इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 का ऐलान फ्रांस AI एक्शन समिट में किया था।

5. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भारत आएंगे

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस महीने के आखिर में भारत आएंगे।

अराघची इससे पहले मई 2025 में भारत आए थे।

अराघची इससे पहले मई 2025 में भारत आए थे।

  • 2026 में भारत, ईरान के साथ अपने संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।

निधन (DEATH)

6. हिंदी लेखक ज्ञानरंजन का निधन

हिंदी साहित्य में प्रगतिशील आंदोलन के कहानीकार ज्ञानरंजन का 8 जनवरी को निधन हो गया। वे 90 साल के थे।

वेज्ञानरंजन प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका 'पहल' के संपादक थे।

वेज्ञानरंजन प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका ‘पहल’ के संपादक थे।

  • ज्ञानरंजन ‘पिता’, ‘बाड़ के इधर-उधर’ और ‘घंटा’ जैसी लघु कहानियों के लिए जाने जाते थे।
  • उनकी कहानी ‘कबाड़खाना’ आधुनिक हिंदी साहित्य की एक उत्कृष्ट रचना मानी जाती है।
  • 2013 में जबलपुर यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से सम्मानित किया था।

आज का इतिहास

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

10 जनवरी का इतिहास: साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज के दिन हर साल ‘विश्व हिंदी दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। दुनियाभर में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए और इसे बढ़ावा देने के लिए विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी दिवस 2026 की थीम 'पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्मिमत्ता तक' है।

हिंदी दिवस 2026 की थीम ‘पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्मिमत्ता तक’ है।

  • 2020 में ओमान के महामहिम सुल्तान कबूस बिन सैद अल सैद का 79 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था।
  • 1994 में प्रसिद्ध कवि और लेखक सम्पूर्णानंद का निधन हुआ था।
  • 1974 में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का जन्म हुआ था।
  • 1963 में भारत सरकार ने ‘स्वर्ण नियंत्रण योजना’ की शुरुआत की थी।
  • 1916 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य को हराया था।
  • 1863 में लंदन में दुनिया की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई थी।
  • 1839 में भारतीय चाय इंग्लैंड पहुंची थी।

—————— करेंट अफेयर्स की ये खबर भी पढ़ें …… ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026’ शुरू; पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का निधन, 35 NBFCs के रजिस्ट्रेशन कैंसिल

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2026 आज शुरू होगा। RBI ने 35 नॉन बैंकिंग कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए। चैम्पियंस ऑफ द अर्थ माधव गाडगिल का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link