धार में शनिवार को मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस सम्मेलन में देशभर से आए 300 से अधिक युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया।
.
सम्मेलन की शुरुआत भगवा ध्वजारोहण, गणेश वंदना और महाराजा अग्रसेन व महालक्ष्मी के पूजन के साथ की गई। यह आयोजन अग्रवाल समाज के लिए किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और अग्रवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने अध्यक्षता की।
विशिष्ट अतिथियों में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी नारायण अग्रवाल, महासभा के सुरेश गोयल, सुमित गर्ग, भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने और वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री निर्मल अग्रवाल शामिल थे।
मंच पर मुख्य संयोजक बबन अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, मनोहरलाल अग्रवाल, संयोजक गोपीकिशन अग्रवाल, संरक्षक उमेश मित्तल, केसी जिंदल, बल्लभ अग्रवाल, संजय अग्रवाल, महेश अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अर्चना गर्ग और युवा अध्यक्ष अर्पित अग्रवाल उपस्थित थे।
इस सम्मेलन को हाईटेक स्वरूप दिया गया और इसका सीधा प्रसारण देशभर में किया गया। पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि ऐसे परिचय सम्मेलन समाज में पारदर्शी, सुसंस्कृत और संगठित वैवाहिक प्रक्रिया को बढ़ावा देते हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने इसे समाज की आवश्यकता बताया और निरंतर ऐसे आयोजन होते रहने पर जोर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा बोड़ाने ने अग्रवाल समाज को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए 800 से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा की पुस्तिका ‘रिश्ते’ का विमोचन किया गया। साथ ही, ‘अग्रमाधवी स्वर्णिम युगल सम्मान’ के तहत विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके 29 दंपती का सपरिवार सम्मान किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ और अशोक मित्तल ने दी।