‘नहीं संभल रही कानून व्यवस्था तो हमें सौंप दें’, थाने का घेराव कर बोले बजरंग दल, पुलिस की सुस्ती पर जताई नाराजगी

‘नहीं संभल रही कानून व्यवस्था तो हमें सौंप दें’, थाने का घेराव कर बोले बजरंग दल, पुलिस की सुस्ती पर जताई नाराजगी


Last Updated:

Katni News: एमपी के कटनी जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में बजरंग दल ने कोतवाली थाने का घेराव किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर चोरों की सद्बुद्धि और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की प्रार्थना की.

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने का घेराव किया. बड़ी संख्या में बजरंगी थाने के मुख्य गेट पर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए चोरों को सद्बुद्धि देने और पुलिस प्रशासन की सक्रियता बढ़ाने की प्रार्थना की. इस दौरान बजरंग दल के महाकौशल प्रांत प्रभारी राहुल दुबे ने कोतवाली थाना क्षेत्र में चार मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद सुस्त हो गई है. राहुल दुबे ने बताया कि विधायक निधि से कई बार सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं, जिनका कंट्रोल पुलिस के पास है, इसके बावजूद अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस बल और संसाधन उपलब्ध हैं, तो एक ही रात में चार मंदिरों में चोरी कैसे हो गई.

बजरंग दल का प्रदर्शन
राहुल दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल रहती है और बजरंग दल से सहयोग की अपेक्षा करती है, तो संगठन पूरी तरह सक्षम है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया है और मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा. आपको बता दें, दो दिन पहले महज पांच घंटे के भीतर कोतवाली और कुठला थाना क्षेत्र के चार मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाया था. चोर मंदिरों से भगवान के छत्र, आभूषण और दान पेटियां चोरी कर ले गए थे. इन घटनाओं से धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल की ओर से अधिकारियों को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई. वहीं, इस मामले पर कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि दोनों थाना क्षेत्रों में चोरी के मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. साथ ही मंदिरों के आसपास रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

‘नहीं संभल रही कानून व्यवस्था तो हमें सौंपे’, थाने का घेराव कर बोले बजरंग दल



Source link