पतंगबाज सावधान! मकर संक्रांति से पहले ड्रोन से निगरानी, मंदसौर पुलिस ने दुकानों पर चाइनीज मांझा बिक्री रोकी

पतंगबाज सावधान! मकर संक्रांति से पहले ड्रोन से निगरानी, मंदसौर पुलिस ने दुकानों पर चाइनीज मांझा बिक्री रोकी


Last Updated:

Mandsaur News: मकर संक्रांति से पहले मंदसौर पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. ड्रोन के जरिए चाइनीज मांझे पर नजर रखी जा रही है और पतंगबाजों की निगरानी की जा रही है, ताकि बच्चों और युवाओं की सुरक्षा हो पाए और हाई-टेंशन मांझों से होने वाले हादसों को रोकथाम हो सके.

प्रीत शर्मा, 

Mandsaur News: मकर संक्रांति के त्योहारी मौके को देखते हुए मंदसौर पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती है. शहर के नए आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से चाइनीज़ मांझे पर नजर रखी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस ड्रोन के जरिए विभिन्न इलाकों में उड़ान भरकर पतंग उड़ाने वाले लोगों की निगरानी कर रही है. इससे न केवल बच्चों और युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि हाई-टेंशन चाइनीज़ मांझों के उपयोग से होने वाले हादसों को भी रोकने में मदद मिल रही है.

पतंग उड़ाने वालों को चेतावनी
शहर में जगह-जगह पहुंचकर पुलिस ने पतंग उड़ाने वालों को चेतावनी दी और उन्हें सुरक्षा नियमों के बारे में समझाइश दी. इसके साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी गई कि वे किसी भी हालत में चाइनीज मांझा नहीं बेचें. दुकानों पर पहुंचकर पुलिस ने सख्ती से चेकिंग की और अवैध मांझे रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है.

मकर संक्रांति के दौरान हादसे
मंदसौर पुलिस की यह पहल मकर संक्रांति के दौरान हादसों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन निगरानी से शहर में हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके.

इस कदम से न केवल अवैध चाइनीज़ मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगेगी, बल्कि शहर में त्योहार के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक कम होगी. पुलिस का संदेश साफ है कि सुरक्षा और सुरक्षा नियमों का पालन प्राथमिकता है और किसी भी उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

पतंगबाज सावधान! मकर संक्रांति से पहले ड्रोन से चाइनीज मांझे पर कड़ी नजर



Source link