बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया, वसीम अकरम ने मचाई सनसनी, PSL नीलामी में सरेआम इनका उड़ाया मजाक

बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया, वसीम अकरम ने मचाई सनसनी, PSL नीलामी में सरेआम इनका उड़ाया मजाक


दुनिया के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक वसीम अकरम ने अचानक अपने एक बयान से सनसनी मचा दी है. गुरुवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2026 सीजन की नीलामी के दौरान वसीम अकरम ने अपनी हाजिरजवाबी से महफिल लूटने का काम किया है. बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में 2 नई टीमों को जोड़ा गया है. एक टीम का नाम हैदराबाद है, जबकि दूसरी टीम सियालकोट है.

वसीम अकरम ने मचाई सनसनी

सियालकोट और हैदराबाद की टीम के शामिल होने के बाद अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 2026 सीजन 8 टीमों के बीच खेला जाएगा. वसीम अकरम ने गुरुवार 8 जनवरी को इस्लामाबाद में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की फ्रेंचाइजी नीलामी के दौरान टीम मालिकों पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है. वसीम अकरम ने इस दौरान कहा, ‘बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया’.

Add Zee News as a Preferred Source


सियालकोट और हैदराबाद की फ्रेंचाइजी

सियालकोट फ्रेंचाइजी को 1.85 बिलियन पाकिस्तानी रुपये में OZ डेवलपर्स को बेचा गया है, जबकि हैदराबाद फ्रेंचाइजी को US बेस्ड एविएशन फर्म FKS ग्रुप को 1.75 बिलियन पाकिस्तानी रुपये में बेचा गया है. इस नीलामी के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने समां बांध दिया. हैदराबाद की टीम नीलामी में सातवीं टीम के तौर पर सबसे पहले आई और इस प्रोसेस से कॉम्पिटिटिव बिडिंग शुरू हो गई.

‘बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया’

हैदराबाद टीम का बेस प्राइस 1.10 बिलियन पाकिस्तानी रुपये था और थोड़ी देर रुकने से पहले ही यह बिडिंग 1.55 बिलियन पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गई. ब्रेक के दौरान, वसीम अकरम ने देखा कि पाकिस्तान की लीडिंग टेलीकॉम कंपनी JazzPK, हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए आगे बोली लगाने में हिचकिचा रही थी, जिस पर इस तेज गेंदबाज ने एक मजेदार कमेंट किया. अकरम ने कहा, ‘बैलेंस तो खत्म नहीं हो गया.’ इस बात पर वहां मौजूद फ्रेंचाइजी मालिकों और अधिकारियों को भी हंसी आ गई.





Source link