रिजवान के प्राइवेट पार्ट पर लगी तेज रफ्तार गेंद, दर्द से छटपटाने लगा PAK बैटर

रिजवान के प्राइवेट पार्ट पर लगी तेज रफ्तार गेंद, दर्द से छटपटाने लगा PAK बैटर


Last Updated:

Mohammad Rizwan hit by ball on private part video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहममद रिजवान के प्राइवेट पार्ट पर गेंद लग जाती है और वह दर्द से छटपटाने लगते हैं. दरअसल, बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान ऐसा हुआ.

मोहम्मद रिजवान के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को बिग बैश लीग के मुकाबले के दौरान एक गेंद ऐसी जगह जा लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराह उठे और क्रीज पर ही छटपटाते नजर आए. पीटर सिडल की खतरनाक गेंद को खेलते वक्त रिजवान के साथ ऐसा हुआ. सिडल की अंदर आती हुई गेंद पर शॉट खेलने गए रिजवान बॉल को पूरी तरह से मिस कर गए, जिससे बॉल सीधी उनकी प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी. गेंद लगने के बाद रिजवान के चेहरे पर बेचैनी साफ झलक रही थी. इसका वीडियो भी सामने आया है.

एक गेंद ने रिजवान की हालत की खराब
दरअसल, मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए सीजन के 30वें मुकाबले की पहली पारी में रिजवान के साथ यह वाकया हुआ. रिजवान तब क्रीज पर आए, जब रेनेगेड्स टीम ने 74 रन पर दो विकेट खो दिए थे. अपनी पारी के दौरान उनका सामन पीटर सिडल से हुआ. पीटर सिडल ने एक तेज रफ्तार गेंद फेंकी, जिसे रिजवान पूरी तरह से मिसजज कर गए और बॉल प्राइवेट पार्ट पर जाकर लगी. गेंद की रफ्तार इतनी थी कि रिजवान के हाथ से तुरंत बल्ला छूट गया और वह बेचैन हो गए. थोड़ी देर के बाद रिजवान को जब दर्द से राहत मिली तो उन्होंने फिर बैटिंग शुरू की.

मोहम्मद रिजवान के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद.

कितने रन बनाकर आउट हुए?
रिजवान मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 20 गेंदों के सामना करते हुए सिर्फ 21 रन ही बनाए. 105 के स्ट्राइक रेट से रिजवान ने यह रन बनाए, जिसमें दो चौके भी शामिल रहे. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने विकेटकीपर सैम हार्पर के हाथों विकेट के पीछे लपकवाया. पहली बार बिग बैश लीग टूर्नामेंट खेले रहे रिजवान का बल्ला अब तक खामोश रहा है. उनका अब तक सर्वाधिक स्कोर 41 रन ही है.

View this post on Instagram





Source link