Last Updated:
Khargone Local Market: खरगोन शहर के बीचोबीच स्थित राधावल्लभ मार्केट सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि लग्जरी शॉपिंग का बड़ा ठिकाना बन चुका है. यहां दुल्हा-दुल्हन की शादी की खरीदारी हो या फिर रोजमर्रा के लिए ब्रांडेड कपड़े, या अन्य जरूरी सामान, पूरे साल ग्राहकों की आवाजाही बनी रहती है. यही वजह है कि लोग इसे जिले का लग्जरी बाजार भी कहते हैं.
खरगोन के राधावल्लभ मार्केट की सबसे बड़ी खासियत यहां मिलने वाला दुल्हन का ब्राइडल कलेक्शन है. भारी कढ़ाई वाले लहंगे, डिजाइनर चोली, साड़ी और वेडिंग ड्रेस यहां आसानी से मिल जाती हैं. शादी के सीजन में ही नहीं, बल्कि पूरे साल लोग यहां अपनी पसंद की ब्राइडल शॉपिंग के लिए पहुंचते हैं.

दूल्हों के लिए भी इस मार्केट में हर तरह के विकल्प मौजूद हैं. शेरवानी, सूट, डिजाइनर शूट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस की कई दुकानें यहां हैं. नए फैशन और ट्रेंड के हिसाब से कलेक्शन मिलने की वजह से युवाओं में यह मार्केट खासा पसंद किया जाता है.

शादी के कपड़ों के अलावा यह मार्केट ब्रांडेड कपड़ों के लिए भी फेमस है. यहां पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ऑफिस वियर, पार्टी वियर और कैजुअल कपड़ों की बड़ी रेंज मिलती है. Peter England, Raymond, John Player, Donear, Reload जैसे ब्रांड के साथ-साथ Arrow, Allen Solly, Van Heusen और Park Avenue जैसे नामी ब्रांड भी यहां मिल जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

युवाओं और स्पोर्ट्स पसंद करने वालों के लिए भी राधावल्लभ मार्केट खास है. यहां स्पोर्ट्स के ब्रांडेड कपड़े होलसेल और रिटेल दोनों में उपलब्ध हैं. ट्रैक सूट, टी-शर्ट, जैकेट और स्पोर्ट्स वियर की अच्छी वैरायटी होने से आसपास के इलाकों से भी लोग यहां खरीदारी करने आते हैं.

बच्चों के कपड़ों की बात करें तो इस मार्केट में छोटे बच्चों से लेकर टीनएज तक के लिए ब्रांडेड और स्टाइलिश कपड़े मिल जाते हैं. त्योहार हो या पारिवारिक कार्यक्रम, बच्चों की शॉपिंग के लिए माता-पिता सबसे पहले इसी बाजार का रुख करते हैं.

कपड़ों के साथ-साथ यहां घड़ियों और फुटवेयर के भी नामी ब्रांड मौजूद हैं. घड़ियों में Titan, Fastrack, Sonata जैसे ब्रांड मिलते हैं, वहीं फुटवेयर में Bata, Liberty और अन्य कंपनियों की दुकानें हैं. एक ही जगह पर पूरी शॉपिंग हो जाने से ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलती है.

ब्रांडेड सामान और अच्छी क्वालिटी की वजह से इस मार्केट में आम बाजारों के मुकाबले रेट थोड़े ज्यादा होते हैं, लेकिन लोग फिर भी यहां खरीदारी करना पसंद करते हैं. यही कारण है कि राधावल्लभ मार्केट में सालभर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है और इसे खरगोन का लग्जरी बाजार कहा जाता है.