शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुनेरा ब्रिज के पास एक चलती पिकअप वाहन का अचानक टायर निकल जाने से वह बेकाबू होकर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। यह घटना रात करी
.
टाइल्स की पेटियां से भरी पिकअप बेकाबू होकर पलटी
पिकअप वाहन में 110 से अधिक टाइल्स की पेटियां भरी हुई थीं। वाहन के पलटते ही ये पेटियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस कर्मियों ने सड़क पर बिखरी टाइल्स को हटवाने की व्यवस्था की और पलटी हुई पिकअप को सड़क के किनारे खड़ा करवाया।
सड़क पर टाइल्स की पेटियां बिखर गई।
इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह पिकअप वाहन इंदौर से राजगढ़ जिले की ओर टाइल्स लेकर जा रहा था।