![]()
सतना के पन्नीलाल चौक स्थित श्रीकृष्ण ज्वेलर्स और मां भगवती ज्वेलर्स में स्टेट जीएसटी की तीन दिवसीय जांच शुक्रवार को पूरी हो गई। इस कार्रवाई में दोनों फर्मों से अर्थदंड और टैक्स सहित कुल 51 लाख रुपए जमा कराए गए हैं। ये दोनों फर्म एक ही परिसर में संचाल
.
सूत्रों के अनुसार, जमा किए गए रिटर्न में चालू वित्त वर्ष में अब तक 5 से 6 करोड़ रुपए की बिक्री बताई गई है। जांच में पाया गया कि टैक्स की राशि नकद जमा करने के बजाय उसे इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से सेटल किया जा रहा था।
स्टेट जीएसटी की टीम ने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों फर्मों पर एक साथ दबिश दी थी। इस टीम में सर्किल एक की असिस्टेंट कमिश्नर मनोरमा तिवारी, अमित सिंह पटेल सहित 12 से अधिक अधिकारी शामिल थे।
दस्तावेजों और स्टॉक के सत्यापन के बाद टीम ने अपनी कार्यवाही पूरी की और 51 लाख रुपए पेनाल्टी सहित टैक्स के रूप में जमा कराए। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों की गहन छानबीन के बाद टैक्स की यह राशि बढ़ भी सकती है।