तीर्थ नर्सरी नारकोटिक्स विभाग का छापा पड़ा है।
आगर मालवा के आमला क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। उज्जैन सहित अन्य जिलों से पहुंची नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने आमला स्थित तीर्थ नर्सरी पर दबिश दी।
.
पांच गाड़ियों से टीम जांच के लिए पहुंची
यह कार्रवाई नशीले पदार्थों से संबंधित बताई जा रही है। लगभग पांच चार पहिया वाहनों में सवार होकर टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान मीडिया को परिसर से दूर रखा गया। सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को अंदर जाने से रोक दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही कार्रवाई की मिलेगी जानकारी
मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
अधिकारी के अनुसार, यह एक बड़ी कार्रवाई है, जिसके चलते फिलहाल गोपनीयता बरती जा रही है। फॉर्म हाउस के मालिक, गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या और बरामद ड्रग्स की मात्रा और प्रकार के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
नर्सरी से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, नर्सरी से बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने की संभावना है। इस पूरे मामले से स्थानीय पुलिस को दूर रखा गया है, जो कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है।
नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा परिसर के अंदर कार्रवाई अभी भी जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।