आज रतलाम आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल: प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे शामिल; 2500 विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित – Ratlam News

आज रतलाम आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल:  प्रतिभा सम्मान समारोह में होंगे शामिल; 2500 विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित – Ratlam News


चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 10 जनवरी को विधायक सभागृह बरबड़ में होगा। समारोह में 2500 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे। अध्यक्षता फाउंडेशन

.

विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहेंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।

शिक्षा सत्र 2024-25 के प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। 93 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 121 मेधावी विद्यार्थी अतिथियों के साथ मंच साझा करेंगे।

द्वारा समारोह आयोजित किया जा रहा।

रिस्ट वॉच एवं शील्ड से करेंगे सम्मानित

सभी मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों की उपस्थिति में रिस्ट वॉच एवं शील्ड से सम्मानित किया जाएगा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन वर्ष 2014 से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है। अब तक हजारों बच्चें इसमें सम्मानित हो चुके है।

पहली बार आ रहे खंडेलवाल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद रतलाम पहली बार आ रहे है। भाजपा पार्टी ने इनके स्वागत को लेकर तैयारियां की है। खंडेलवाल शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह के अलावा कई कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे। रतलाम में मंचों व स्वागत द्वार से स्वागत किया जाएगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, 10 जनवरी को सुबह 10 बजे सड़क मार्ग से रतलाम आएंगे। सातरूंडा, सरवड, धराड, से सालाखेडी होकर वे शहर में आएंगे। फिर महू रोड़, मित्र निवास रोड, दो बत्ती, पावर हाउस रोड, सैलाना बस स्टेण्ड, राम मंदिर, सैलाना रोड होते हुए बरबड स्थित विधायक सभागृह पहुंचेगे।

प्रदेश अध्यक्ष का दिनभर यह रहेगा कार्यक्रम

  • सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक विधायक सभागृह मे प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे।
  • समारोह के बाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष के निवास पर भोजन करने जाएंगे।
  • दोपहर 2.15 बजे सैलाना रोड स्थित अतिथि गार्डन मे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। अतिथि गार्डन मे दोपहर 3 बजे भाजपा जिला बैठक, दोपहर 4.15 बजे VB-G-RAM-G जनजागरण अभियान बैठक में शामिल होंगे।
  • शाम 7 बजे सोशल मीडिया, आईटी टीम एवं मन की बात टोली की बैठक को संबोधित करेंगे।



Source link