मंडला में करंट से बाघिन की मौत: पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, एक दिन पहले अंजनिया बीट में मिला था शव – Mandla News

मंडला में करंट से बाघिन की मौत:  पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, एक दिन पहले अंजनिया बीट में मिला था शव – Mandla News


मंडला जिले के अंजनिया परिक्षेत्र में मिले बाघिन के शव के पोस्टमॉर्टम में बड़ा खुलासा हुआ है। शनिवार को हुई जांच में पुष्टि हुई कि बाघिन की मौत बिजली के करंट से हुई थी। उसकी उम्र 14 से 16 माह के बीच थी।

.

वनकर्मियों ने शुक्रवार शाम गश्त के दौरान अंजनिया बीट क्षेत्र में बाघ का शव देखा था। तत्काल वरिष्ठ वन अधिकारियों को सूचित किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। वन विभाग ने मौके पर डॉग स्क्वायड बुलाकर प्रारंभिक जांच भी की थी।

पूर्व सामान्य वनमंडल की डीएफओ प्रीता एस.एम. ने बताया कि शुक्रवार रात अंधेरा होने के कारण विस्तृत जांच संभव नहीं हो पाई थी। शनिवार सुबह वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टर ने शव का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें करंट लगने से बाघिन की मौत की पुष्टि हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने एक जांच टीम गठित की है। टीम घटनास्थल के चार किलोमीटर के दायरे में सघन जांच कर रही है, ताकि करंट फैलने के कारण और जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया जा सके। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।



Source link