मेरी किस्मत में जो होगा…टी-20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप होने पर गिल का पहला बयान

मेरी किस्मत में जो होगा…टी-20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप होने पर गिल का पहला बयान


Last Updated:

Shubman Gill reaction on T20 World Cup Squad: पूरी दुनिया उस वक्त हैरान रह गई थी जब लगातार प्रमोट किए जा रहे शुभमन गिल को अचानक टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. अब गिल ने सिलेक्टर्स के उस फैसले पर अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है. गिल ने कहा कि जो उनकी तकदीर में लिखा है, उसे कोई उनसे छीन नहीं सकता.

ख़बरें फटाफट

शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस

वडोदरा: टी-20 विश्व कप टीम से बाहर किए जाने के बाद भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार को कहा कि वह चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करते हैं और जब भी मौका मिलेगा अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देने की कोशिश करेंगे. गिल को अगले महीने होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया, लेकिन 26 साल का यह खिलाड़ी खेल के दो अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में भारत का नेतृत्व करता रहेगा.

शुभमन गिल ने भारत के लिए 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 869 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 28.03 और स्ट्राइक रेट 138.59 का रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की श्रृंखला के शुरुआती वनडे से पहले गिल ने कहा:

मैं वहीं हूं, जहां मुझे होना है. मेरी तकदीर में जो लिखा है उसे कोई मुझसे नहीं छीन सकता. एक खिलाड़ी हमेशा यह मानता है कि वह देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देगा. चयनकर्ताओं ने अपना निर्णय लिया है. मैं हमेशा वर्तमान में रहने की कोशिश करता हूं, इससे जीवन आसान हो जाता है.

भारत टी-20 विश्व कप से पहले तीन वनडे और पांच टी-20 मुकाबले खेलेगा. विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होगी. गिल ने कहा:

जब हमने पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे खेले थे तब मेरा पदार्पण हुआ था और मैं हमेशा उस दिन को संजोकर रखता हूं. किसी भी प्रारूप को आसान नहीं मानना चाहिए. अगर आप देखें, तो भारतीय टीम ने 2011 के बाद कोई वनडे विश्व कप नहीं जीता है. ऐसे में कोई भी प्रारूप आसान नहीं होता और इसके लिए बहुत मेहनत और दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है.

कप्तान के रूप में बहुत कुछ करना होता है- गिल
गिल ने कहा कि उन्हें पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और उसके बाद की वनडे श्रृंखला छोड़नी पड़ी थी, क्योंकि कोलकाता में पहले टेस्ट के दूसरे दिन लगी गर्दन की चोट के कारण उन्हें दो दिन अस्पताल में रहना पड़ा. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘किसी मैच को छोड़कर टीम को खेलते हुए देखना कभी आसान नहीं होता. कप्तान के रूप में बहुत कुछ करना होता है, आपको गति बनानी होती है और उसी पर निर्माण करना होता है.’

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

मेरी किस्मत में जो होगा…टी-20 वर्ल्ड कप से ड्रॉप होने पर गिल का पहला बयान



Source link