रोहित ने दिया जख्म, सूर्या से बदला लेगा अफ्रीका.. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर दिग्गज के बयान से मचा बवाल

रोहित ने दिया जख्म, सूर्या से बदला लेगा अफ्रीका.. टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर दिग्गज के बयान से मचा बवाल


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में कुछ हफ्ते ही बाकी हैं. 7 फरवरी से मेगा इवेंट का आगाज हो जाएगा. पिछली बार खिताबी जीत रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीती. फाइनल में रोहित एंड कंपनी को अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में मात दी. इस बार अफ्रीका के दिग्गज ने उस हार का हिसाब बराबर करने के लिए हुंकार भरी है. रोहित से मिले जख्म का बदला अफ्रीका सूर्या से लेना चाह रही है. ग्रीम स्मिथ ने वर्ल्ड कप फाइनल पर अपने बयान से बवाल मचा दिया है. 

क्या बोले स्मिथ?

स्मिथ ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में कहा, ‘मैं चाहता हूं कि हम फाइनल में भारत को हराएं. भारत की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें कभी भी कम नहीं समझा जा सकता है. साथ ही यह उनका घरेलू वर्ल्ड कप है. भारतीय क्रिकेट में गौतम गंभीर और टीम के बीच एक बदलाव का दौर चल रहा है. अगर भारत सेमीफाइनल या सुपर-4 में नहीं पहुंचा तो हैरान करने वाली बात होगी.’

Add Zee News as a Preferred Source


वर्ल्ड कप से पहले SA20 का असर

स्मिथ ने एसए20 को वर्ल्ड कप तैयारी के तौर पर देखा. उन्होंने कहा, ‘जब आप वर्ल्ड कप में जाते हैं, तो आप चाहते हैं कि प्लेयर्स इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार हों. SA20 में खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के दबाव में खेलना सीखते हैं.’ साउथ अफ्रीका ने हाल ही में भारत आकर टी20 सीरीज भी खेली जहां सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम से उन्हें 3-1 से हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मुकाबला रद्द हुआ.

ये भी पढे़ं.. 10 मैचों में 611 रन… NZ की धज्जियां उड़ाएगा Team India का ये खूंखार बल्लेबाज!

मारक्रम संभालेंगे कमान

साउथ अफ्रीका टीम की कमान एडेन मारक्रम के हाथों में होगी. पिछली बार उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था. साउथ अफ्रीका ग्रुप-डी का हिस्सा है और उनका अभियान 11 फरवरी से शुरू होगा. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी. टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी श्रीलंका और भारत करेगा. 



Source link