श्रेयस अय्यर को डॉग लव पड़ जाता भारी, कुत्ते के काटने से बाल-बाल बचे

श्रेयस अय्यर को डॉग लव पड़ जाता भारी, कुत्ते के काटने से बाल-बाल बचे


Last Updated:

Shreyas Iyer dog bite: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर कुत्ते के काटने से बाल-बाल बच गए. दरअसल अय्यर जब अपनी गाड़ी में बैठने जा रहे थे तो उससे पहले एक फैन अपने पेट के साथ रास्ते में खड़ी थीं. अय्यर ने प्यार से उनके डॉग को पुचकारने की कोशिश की, लेकिन अचानाक ही सफेद रंग पमेरियम ने उन झपट्टा मार दिया, जिससे वह डर गए.

डॉग बाइट से बाल-बाल बचे श्रेयस अय्यर

नई दिल्ली: भारत के वनडे कप्तान श्रेयस अय्यर टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार हैं. अय्यर रविवार, 11 जनवरी से शुरू हो तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतरेंगे. अय्यर हाल ही में मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में दो मैच खेलकर खुद की फिटनेस को साबित किया है. पहले वनडे के लिए अय्यर वडोदरा पहुंचे गए, लेकिन यहां पर उनके साथ एक हादसा होते-होते बच गया. दरअसल अय्यर जब एयरपोर्ट से निकल रहे थे तो उन पर एक महिला फैन के कुत्ते ने हमला कर दिया.

दरअसल एयरपोर्ट से निकलकर जब अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे तो रास्ते में कुछ फैंस उनके ऑटोग्राफ और सेल्फी मांग रहे थे. उसी दौरान एक महिला फैन भी अपनी गोद में एक छोटे से पमेरियन को लेकर खड़ी थीं. अय्यर ने उस पमेरियन को देखकर उसे पुचकारने के लिए अपना हाथ बढ़ाया कि तभी उनसे झपट्टा मार दिया. अय्यर ने फौरन अपने हाथ को पीछे खींचा और आगे बढ़ गए. इस तरह श्रेयस अय्यर डॉग बाइट से बाल-बाल बचे.

View this post on Instagram

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी थी अय्यर को चोट

बता दें कि श्रेयस अय्यर को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी. उनको ये चोट कैच लेने के प्रायस में लगी, जिसके कारण उनकी पसलियां फ्रैक्चर हो गई थी. इंटरनल ब्लिंडिंग होने के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया में अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था, जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद वह लंबे समय के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब पर रहे. इस वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे.

हालांकि, अय्यर अब पूरी तरह से फिट हैं. मुंबई के लिए अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में मैदान पर उतरे. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ वापसी मैच में ही अय्यर ने दमदार खेल दिखाया और अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, पंजाब खिलाफ मैच में अय्यर कुछ खास प्रभावी नहीं रहे, लेकिन टीम इंडिया में वापसी के लिए उनकी तैयारी पुख्ता हो गई है.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

श्रेयस अय्यर को डॉग लव पड़ जाता भारी, कुत्ते के काटने से बाल-बाल बचे





Source link