16 चौके-छक्के, 192 का स्ट्राइक रेट… रनबाज वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया कोहराम, बना डाले इतने रन

16 चौके-छक्के, 192 का स्ट्राइक रेट… रनबाज वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया कोहराम, बना डाले इतने रन


Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के नए ‘रनबाज’ वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दुनियाभर के गेंदबाजों को चेतावनी दी है. शानदार फॉर्म में चल रहे ‘बिहार के लाल’ शनिवार को स्कॉटलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और चौकों-छक्कों की बारिश कर महफिल लूट ली. बुलावायो में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली. 192.00 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14 वर्षीय तूफानी ओपनर ने 9 चौके और 7 आसमानी छक्के जड़े. उन्होंने स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेरते हुए पहले 27 गेंद पर फिफ्टी ठोका और फिर पारी को आगे बढ़ाते हुए 96 रन बना दिए. 

इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि आगामी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दुनियाभर की नजर वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होगी. आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अगर खिताब जीतना है तो वैभव को बल्ले से वही तेवर दिखाना होगा, जो वो पिछले एक साल से दिखा रहे हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के भी नहीं हुए हैं और उन्होंने बल्ले से आतंक मचाते हुए यूथ ODIs में 3 शतक ठोक चुके हैं. ये करिश्मा करने वाले वो दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं.

वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने दी चेतावनी

Add Zee News as a Preferred Source


साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए यूथ वनडे सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से तबाही मचाई थी. दूसरे मैच में 24 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद तीसरे मुकाबले में भी 14 वर्षीय बल्लेबाज ने कोहराम मचाया और 74 गेंद पर 127 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके जड़े थे. करोड़ों भारतीय फैंस यही दुआ करेंगे कि वैभव सूर्यवंशी का ये फॉर्म अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी बरकरार रहे. 

15 जनवरी से खेला जाएगा U19 वर्ल्ड कप 2026

U-19 विश्व कप 2026 का आगाज 15 जनवरी से जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा. आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी टीमों से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है. भारतीय टीम 15 जनवरी को USA के खिलाफ मैच से टूर्नामेंट के सफर का आगाज करेगी.

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम 

आयुष म्हात्रे (C), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी. दीपेश, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान ए. पटेल, हरवंश सिंह, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी

ये भी पढ़ें: कौन हैं 22 साल की अनुष्का शर्मा? WPL डेब्यू पर ऐसा क्या कर दिया, आ गई विराट कोहली की याद, जानें पूरा मामला

 



Source link