India vs New Zealand 1st ODI: टीम इंडिया साल 2026 के सफर की शुरुआत करने करने के लिए तैयार है. रविवार, 11 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आगाज होने जा रहा है. ये मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ये पुरुष क्रिकेट का पहला ODI मैच है. नए मैदान पर 24 साल के धाकड़ खिलाड़ी की किस्मत चमकने वाली है. मैच से एक दिन पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान ने ये कन्फर्म कर दिया है.
भारत के खिलाफ वडोदरा में होने वाले मैच से पहले न्यूजीलैंड के स्टैंड-इन कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने शनिवार को कहा कि वो तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई के लिए ऑलराउंडर काइल जैमीसन पर भरोसा करेंगे. ब्रैसवेल ने ये भी कहा कि प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी तक फैसला नहीं हुआ है, लेकिन 24 साल के क्रिस्टियन क्लार्क इस मैच के जरिए वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले हैं.
क्रिस्टियन क्लार्क करेंगे ODI डेब्यू
भारत से एकदिवसीय सीरीज में भिड़ने से पहले कीवी कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने कहा, ”हमारे पास काइल जैमीसन हैं, जो लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और उनके पास काफी अनुभव है. कप्तान के तौर पर गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने के लिए मैं उन पर काफी भरोसा करूंगा. वह एक बहुत ही कुशल गेंदबाज हैं. हम अभी भी अपनी प्लेइंग इलेवन के अंतिम चयन पर काम कर रहे हैं, लेकिन मैं पुष्टि कर सकता हूं कि क्रिस्टियन क्लार्क कल (रविवार) अपना डेब्यू कर रहे हैं, इसलिए यह उनके लिए एक रोमांचक अवसर है.
बल्लेबाजी को मजबूत पक्ष मानते हुए ब्रैसवेल ने आगे कहा कि अगर आप हमारी टीम के अनुभव को देखें, तो बल्लेबाजी विभाग में अनुभव की कोई कमी नहीं है, जो कि सौभाग्य की बात है. हम जानते हैं कि हमारी बल्लेबाजी मजबूत है और युवा खिलाड़ियों के लिए भी काफी मौके हैं.
ODI सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीम
भारत वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल
न्यूजीलैंड वनडे टीम: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डैरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग
ये भी पढ़ें: ऐसे तो 4 साल का बच्चा… पाकिस्तानी गेंदबाज के एक्शन पर बवाल! LIVE मैच में भड़के वॉर्नर, अंपायर से की शिकायत
