Virat Kohli did mimicking Arshdeep Singh running style: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जितना मैच के दौरान सीरियस होते हैं, उतना ही वो फील्ड पर मस्तमौला अंदाज के लिए भी फेमस हैं. कोहली को कई बार मैदान पर खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते देखा गया है. कभी वो किसी की नकल उतारते हैं तो कभी डांस करने लगते हैं. मतलब क्रिकेट मैदान पर खेल को फुल एंजॉय करते हैं. इस बार इस दिग्गज ने साथी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के मजे ले लिए. विराट ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखते ही सबकी हंसी छूट गई. अब इसका एक 13 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो खुद को हंसने से रोक नहीं पा रहा.
दरअसल, टीम इंडिया 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रही है. 9 जनवरी को खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया. प्रैक्टिस सेशन के दौरान विराट कोहली अलग ही मूड में दिखे. उन्होंने गंभीरता के साथ पहले प्रैक्टिस सेशन कंप्लीट किया, फिर उसके बाद मस्ती के मूड में नजर आए. उन्होंने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खूब मजाक उड़ाया.
रोहित शर्मा भी नहीं रोक पाए हंसी
एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें टीम के खिलाड़ी वॉर्म-अप करते दिखे. अर्शदीप सिंह जब हल्की दौड़ लगा रहे थे, तभी कोहली ने उनके मजे ले डाले. विराट अर्शदीप की तरह दौड़कर उन्हें चिढ़ाते दिखे. ये सब कुछ मजाक में हुआ. विराट, अर्शदीप सिंह की नकल करते हुए साइड में खड़े किसी शख्स को भी दिखा रहे थे. जिसने भी कोहली का ये अंदाज देखा, वो अपनी हंसी नहीं रोक पाया. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर भी स्माइल थी. इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
(@Trend_VKohli) January 9, 2026
विराट कोहली बरपाएंगे कहर?
वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली फुल रिलैक्स दिख रहे हैं. मतलब वनडे सीरीज में वो धमाका करने की तैयारी में हैं. कहते भी हैं कि खिलाड़ी जितना कूल होता है, मैदान पर उतना ही फोकस के साथ खेलता है. विराट कोहली जिस तरह के फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूट सकते हैं. कोहली नए साल 2026 में पहली बार मैदान पर उतरेंगे. उन्होंने इस टीम के खिलाफ 33 पारियों में 55.23 के औसत से 1657 रन बनाए हैं. इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए उन्हें सिर्फ 94 रनों की दरकार है. अगर उन्होंने 94 रन बना लिए, तो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूट जाएगा.