IND vs NZ: शतक जड़ने वाले इस क्रिकेटर का भारत की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता! कप्तान शुभमन गिल बनेंगे वजह

IND vs NZ: शतक जड़ने वाले इस क्रिकेटर का भारत की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता! कप्तान शुभमन गिल बनेंगे वजह


IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला कल यानी रविवार को वडोदरा के BCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच कल दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में होने वाले पहले ODI मैच के दौरान भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से एक धाकड़ बल्लेबाज को बाहर होना पड़ सकता है. यह वही बल्लेबाज है, जिसने अपने पिछले ही ODI मैच में शतक ठोका था.

इस क्रिकेटर का भारत की प्लेइंग इलेवन से कटेगा पत्ता!

यशस्वी जायसवाल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के किसी भी मैच के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल है. ऐसा इसलिए, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट से उबरकर भारतीय वनडे टीम में वापसी कर चुके हैं. कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे. इस सूरत में यशस्वी जायसवाल को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source


अपने पिछले ही ODI मैच में ठोका था शानदार शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल नवंबर-दिसंबर 2025 में खेली गई तीन मैचों की ODI सीरीज में कप्तान शुभमन गिल गर्दन की चोट के कारण नहीं खेल सके थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ उस ODI सीरीज में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी की शुरुआत की थी. यशस्वी जायसवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले दो ODI मैचों में 18 और 22 रन की पारियां खेली थी. इसके बाद इस ओपनिंग बल्लेबाज ने विशाखापत्तनम में खेले गए तीसरे ODI मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 121 गेंद पर 116 रन की नाबाद पारी खेली थी.

कप्तान शुभमन गिल बनेंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर होने की वजह

यशस्वी जायसवाल जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले ही ODI मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था, अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ेगा. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 4 ODI मैचों में 57 की औसत से 171 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने इस दौरान वनडे में 1 शतक जमाया है.



Source link