India vs New Zealand ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले फैंस के लिए टेंशन भरी खबर है. रविवार (11 जनवरी) को वडोदरा में होने वाले मुकाबले से पहले स्टार विकेट कीपर ऋषभ पंत को चोट लग गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत सुबह अभ्यास के दौरान चोटिल हुए थे. मैच से पहले भारतीय थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत के कमर के पास चोट लगी. वो दर्द से कराहते हुए दिखे. तुरंत टीम के मेडिकल स्टाफ ने उनका उपचार किया, लेकिन पंत इसके बाद प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं ले सके.
जब ऋषभ पंत को चोट लगी तब टीम के सहायक कर्मचारियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित अन्य सदस्यों ने उनकी सहायता की. प्रारंभिक उपचार प्राप्त करने के बाद, पंत बीसीए स्टेडियम के ग्राउंड बी के मैदान से बाहर चले गए, जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल को चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के साथ लंबी बातचीत करते हुए देखा गया.
ऋषभ पंत की चोट ने बढ़ाई टेंशन?
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले ऋषभ पंत के चयन पर काफी सवाल उठा था. पहले ये खबर आई थी कि उन्हें इस शृंखला में मौका नहीं मिलेगा, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन कमिटी ने पंत पर भरोसा जताया. स्टार विकेट कीपर टीम में रहने के बावजूद पिछले कुछ समय से ODI प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए वनडे सीरीज में भी वो तीनों मैचों में बेंच पर बैठे थे. पिछले 1-2 सालों से केएल राहुल बतौर विकेट कीपर इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं और उन्होंने खुद को स्थापित कर लिया है. ऐसे में ऋषभ पंत की चोट ज्यादा गंभीर भी होती है तो इससे टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ेगा. हां, इस सीरीज में उन्हें सिर्फ बल्लेबाज के तौर भी मौका देने के बारे में सोच विचार किया जा सकता है. अगर ऐसा है तो फैंस यही दुआ करेंगे कि पंत की ये चोट ज्यादा गंभीर ना हो.
पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पिछले ODI में शतक जड़कर भी बेंच पर बैठेगा ये खिलाड़ी, शुभमन गिल नहीं देंगे बड़ी कुर्बानी