IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज का आगाज रविवार, 11 जनवरी को होगा. हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए शृंखला में रेगुलर कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं थे. हालांकि, शुभमन अब ODI में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कप्तान की वापसी से एक खिलाड़ी को तगड़ा नुकसान होने वाला है. पिछले मैच में शतक जड़ने के बावजूद ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से बाहर हो सकता है.
हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल की, जिन्होंने पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. विशाखापत्तनम में खेले गए उस मुकाबले में यशस्वी ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए 116 रनों की नाबाद पारी खेली थी. ये वनडे इंटरनेशनल में उनका पहला शतक भी था.
शतक जड़कर भी बाहर बैठेंगे यशस्वी जायसवाल?
ऐसा बहुत कम बार हुआ है, जब कोई बल्लेबाज शतक जड़कर भी अगले मैच में नहीं खेला हो, लेकिन यशस्वी जायसवाल के साथ ऐसा होना लगभग तय है. इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि वनडे टीम में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो गई है और उनका रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करना तय है. इस बात की उम्मीद कम है कि शुभमन और हेड कोच गौतम गंभीर युवा यशस्वी जायसवाल के लिए कुर्बानी देंगे. वहीं, ओपनिंग स्लॉट को छोड़ दें तो बाकी जगह पर भी यशस्वी का खेलना मुश्किल है. वहीं, नंबर-4 पर उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी वापसी कर सकते हैं.
— BCCI (@BCCI) January 10, 2026
ऋतुराज गायकवाड़ भी बैठेंगे बाहर?
अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में श्रेयस अय्यर को जगह मिलती है तो ऋतुराज गायकवाड़ की प्लेइंग इलेवन से छुट्टी हो सकती है. दिलचस्प बात ये है कि यशस्वी जायसवाल की तरह गायकवाड़ ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अपने ODI करियर का पहला शतक ठोका था. हालांकि, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की वापसी से इन दोनों का खेलना मुश्किल है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कौन है 24 साल का ये धाकड़ खिलाड़ी? जो पहले ODI में करेगा डेब्यू, कप्तान ने किया कन्फर्म
