IND vs NZ: ODI में इतिहास रचने के करीब हिटमैन, इस महान क्रिकेटर का तोड़ देंगे प्रचंड रिकॉर्ड

IND vs NZ: ODI में इतिहास रचने के करीब हिटमैन, इस महान क्रिकेटर का तोड़ देंगे प्रचंड रिकॉर्ड


रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब हैं. रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े हैं. भारतीय टीम को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में खेलना है. इस वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 64 रन बनाते ही रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे.

कैलिस का प्रचंड रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर रोहित

रोहित शर्मा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में 64 रन बना लेते हैं तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज जैक कैलिस को पीछे छोड़ देंगे. बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 38 साल के रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. रोहित शर्मा ने अपनी आखिरी पांच वनडे इंटरनेशनल पारियों में 340 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर इस दौरान नाबाद 121 रन रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source


64 रन बनाते ही ‘हिटमैन’ रच देंगे इतिहास

रोहित शर्मा ने फिलहाल 279 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 49.21 की औसत से 11516 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल किकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर 264 रन है. वहीं, अगर साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जैक कैलिस की बात करें तो उन्होंने 328 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 44.36 की औसत से 11579 रन बनाए हैं, जिसमें 17 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा को जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 64 रनों की दरकार है.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

सचिन तेंदुलकर (भारत) – 18426 रन

विराट कोहली (भारत) – 14557 रन

कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 14234 रन

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13704 रन

सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 13430 रन

महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 12650 रन

इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 11739 रन

जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 11579 रन

रोहित शर्मा (भारत) – 11516 रन



Source link