Khandwa Top 5 Schools: खंडवा के 5 सरकारी स्कूल, जहां प्राइवेट जैसी पढ़ाई, एक को तो माइक्रोसॉफ्ट ने ले रखा गोद

Khandwa Top 5 Schools: खंडवा के 5 सरकारी स्कूल, जहां प्राइवेट जैसी पढ़ाई, एक को तो माइक्रोसॉफ्ट ने ले रखा गोद


Last Updated:

Khandwa Top 5 Schools: अक्सर लोगों के मन में यह धारणा बनी रहती है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर अच्छा नहीं होता, लेकिन खंडवा शहर के कुछ सरकारी स्कूल इस सोच को पूरी तरह गलत साबित कर रहे हैं. खंडवा में ऐसे पांच सरकारी स्कूल हैं, जहां पढ़ाई, अनुशासन और सुविधाएं किसी अच्छे प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं.

मध्य प्रदेश के खंडवा में ऐसे पांच सरकारी स्कूल हैं, जहां प्राइवेट स्कूलों के स्तर की पढ़ाई होती है. यही वजह है कि यहां के बच्चों का रिजल्ट बेहतरीन रहता है. यहां हर साल एडमिशन की होड़ रहती है. कहना गलत नहीं होगा, मध्यवर्गीय अभिभावकों के लिए ये स्कूल बेहद खास बन चुके हैं.

NEWS 18

खंडवा में पहले नंबर पर सरकारी स्कूल में केंद्रीय विद्यालय का नाम आता है. यह स्कूल सिविल लाइंस हरसूद नाका क्षेत्र में स्थित है. ये पढ़ाई के स्तर को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है. यहां बच्चों के लिए हाईटेक लैब तैयार की जा रही हैं. पढ़ाई भी आधुनिक तरीकों से कराई जाती है. इस स्कूल में ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों के बच्चे पढ़ते हैं. यहां एडमिशन के लिए मेरिट यानी बच्चों के परसेंटेज मायने रखते हैं, अच्छे नंबर लाने वाले बच्चों को ही प्राथमिकता दी जाती है.

NEWS 18

शहर के बीचोबीच शिवाजी चौक पर स्थित उत्कृष्ट एक्सीलेंस स्कूल भी खंडवा के बेहतरीन सरकारी स्कूलों में गिना जाता है. यहां एडमिशन के लिए बच्चों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होती है और जो बच्चा परीक्षा पास करता है, उसी को एडमिशन मिलता है. यह स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित है और यहां पढ़ाई का स्तर काफी बेहतर माना जाता है. यही कारण है कि हर साल बड़ी संख्या में छात्र यहां एडमिशन लेने की कोशिश करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS 18

खंडवा का शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स स्कूल, जिसे एमएलबी स्कूल के नाम से जाना जाता है, लड़कियों की शिक्षा का एक बड़ा केंद्र है. इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी और इसका संचालन शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है. शहरी क्षेत्र में स्थित इस स्कूल में ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों की छात्राएं पढ़ती हैं. यहां नाममात्र की फीस ली जाती है, लेकिन पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा है.

NEWS 18

एमएलबी स्कूल में हर साल सैकड़ों लड़कियां एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी करती हैं. यहां कम फीस में छात्राएं व्यवस्थित रूप से पढ़ाई करती हैं. यहां ग्रामीण अंचल की काफी संख्या में छात्राएं पढ़ती हैं.

NEWS 18

सूरजकुंड स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम भी अच्छे स्कूलों में गिना जाता है. इस स्कूल की सबसे बड़ी खासियत यहां किसी भी शिक्षक के अवकाश पर जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होती. स्कूल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की मदद से पढ़ाई कराई जा रही है. AI टीचर के जरिए बच्चे बिना शिक्षक के भी अपनी पढ़ाई जारी रख पा रहे हैं.

NEWS 18

इस स्कूल में करीब 800 छात्राएं नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं. हर साल एडमिशन की संख्या बढ़ रही है. इस स्कूल को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने भी गोद ले रखा है. यह मध्य प्रदेश की बेस्ट स्कूलों में शामिल है.

NEWS 18

केंद्रीय विद्यालय नर्मदा नगर में स्थित है, जो NHDC ऑफिस कॉम्प्लेक्स के पास है. इस स्कूल में नर्मदा नगर और आसपास के क्षेत्रों के बच्चे पढ़ते हैं. यहां भी ज्यादातर सरकारी कर्मचारियों के बच्चे पढ़ते हैं और पढ़ाई का स्तर काफी अच्छा माना जाता है. अनुशासन, शैक्षणिक माहौल और सुविधाओं के कारण यह स्कूल भी अभिभावकों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

NEWS 18

मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडवा में स्थिति है. यहां 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं चलती हैं, जो गिदवानी मार्केट के पास है. यहां की पढ़ाई भी बेहतरीन मानी जाती है. यही वजह है कि यहां भी एडमिशन के लिए छात्र हर साल कठिन प्रयास करते दिखते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

खंडवा के 5 सरकारी स्कूल, यहां गजब पढ़ाई, 1 को तो माइक्रोसॉफ्ट ने ले रखा गोद



Source link