प्रदेश में सड़क यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा बढ़ाने के लिए मप्र सरकार 10 जनवरी को लोकपथ एप 2.0 लॉन्च करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में इसका शुभ
.
नए वर्जन में यात्रा के दौरान मार्ग पर मौजूद पेट्रोल पंप, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, पंचर दुकान जैसी आवश्यक सुविधाओं की जानकारी मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होगी। लोकपथ एप 2.0 में अब गड्ढों और खराब सड़कों की शिकायत, एंबुलेंस व हेल्पलाइन सेवाएं, और ब्लैक स्पॉट से जुड़ी चेतावनियां भी मिलेंगी, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और आपात स्थिति में त्वरित सहायता संभव होगी।
सरकार का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, बेहतर रखरखाव और नागरिक सहभागिता को मजबूत करना है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के स्किल डेवलपमेंट के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग फ्रेमवर्क भी लॉन्च करेंगे, जो नवाचार, डिजिटल पहल और क्षमता निर्माण पर केंद्रित है। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1500 इंजीनियर भोपाल पहुंचे हैं।