WPL में रनों का अंबार लगाने वालीं 5 खिलाड़ी, मेग लैनिंग ने बना दिए 80 रन तो रचा जाएगा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट

WPL में रनों का अंबार लगाने वालीं 5 खिलाड़ी, मेग लैनिंग ने बना दिए 80 रन तो रचा जाएगा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट


WPL 2026 Most runs in Women’s Premier League: 9 जनवरी से महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज हो चुका है. ओपनिंग मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच हुआ, जिसमें आरसीबी ने 3 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. अब 10 जनवरी यानी आज दो मुकाबले हैं. दिन का पहला मैच यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में मैदान पर उतरने वाली एक स्टार खिलाड़ी इतिहास रच सकती है. ये कोई और नहीं बल्कि पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वालीं दिग्गज मेग लैनिंग हैं, जो इस बार यूपी वॉरियर्स की कप्तानी कर रही हैं. लैनिंग के पास इस लीग के इतिहास में एक बड़ा कारनामा करने का मौका है. अगर उन्होंने 80 रन बना लिए तो इतिहास रचा जाना तय है.

दाएं हाथ की दिग्गज ओपनर मेग लैनिंग के पास WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है. वो इस वक्त सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 3 पर काबिज हैं. उन्होंने 27 मैचों में 952 रन किए हैं. अब उन्हें नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए 80 रनों की दरकार है. ऐसा करते ही वो नैट सीवर-ब्रंट का रिकॉर्ड ब्रेक कर देंगी, जो 1031 रनों के साथ नंबर 1 पर काबिज हैं. अगर मान लीजिए पहले मैच में वो बड़ी पारी नहीं खेल पाईं, तो उनके पास 21 रन बनाते ही एलिस पेरी को पीछे छोड़ने का मौका है, जो अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

WPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन

  1. नैट सीवर-ब्रंट- 30 मैचों में 1031 रन
  2. एलिस पेरी- 25 मैचों में 972 रन
  3. मेग लैनिंग- 27 मैचों में 952 रन
  4. हरमनप्रीत कौर- 28 मैचों में 871 रन
  5. शेफाली वर्मा- 27 मैचों में 865 रन

दिल्ली को तीन बार फाइनल में ले गई हैं मेग लैनिंग

ये वही मेग लैनिंग हैं, जो पिछले तीनों सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलीं. उन्होंने अपनी कप्तानी में दिल्ली को तीनों बार फाइनल में पहुंचाया, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाईं. पिछले सीजन उन्हें दिल्ली ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद ये स्टार क्रिकेटर नीलामी में उतरीं और यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा. इसके बाद उन्हें टीम का कप्तान भी बना दिया गया. अब देखना होगा कि वो यूपी की टीम को किस तरह से आगे ले जाती हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 10 मैचों में 611 रन… NZ की धज्जियां उड़ाएगा Team India का ये खूंखार बल्लेबाज? कीवियों के खिलाफ हमेशा गरजता है इसका बल्ला



Source link