WPL 2026: पहले ही मैच में हुआ बड़ा करिश्मा, मुंबई इंडियंस की गेंदबाज ने 42 विकेट लेकर रच डाला इतिहास

WPL 2026: पहले ही मैच में हुआ बड़ा करिश्मा, मुंबई इंडियंस की गेंदबाज ने 42 विकेट लेकर रच डाला इतिहास


Amelia Kerr Creates History: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन WPL 2026 का धमाकेदार आगाज हुआ है. DY पाटील स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से मात दी. बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन का टारगेट चेज कर दिया. आखिरी 4 बॉल पर आरसीबी को 18 रनों की दरकार थी. नादिन डी क्लर्क ने ये कमाल कर दिया. उन्होंने लगातार 4 बाउंड्री लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले.

नादिन डी क्लर्क ने आरसीबी के लिए नंबर 6 पर आकर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन किए और जीत की हीरो बनीं. इस मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस हार गई हो, लेकिन उसकी एक गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है. उसने 4 ओवर में 13 रन दिए और 2 विकेट निकाले. इस दमदार स्पेल के दम पर वो महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल बॉलर बन चुकी है.

4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और 2 विकेट भी निकाले

मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग की थी और 20 ओवर में 154 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत खराब रही. टीम का टॉप ऑर्डर बिखर गया. हालत ये थी कि टीम ने 65 रनों पर आधे विकेट खो दिए थे. लेकिन इसके बाद नादिन डी क्लर्क ने 63 रनों की शानदार पारी खेलकर आरसीबी को जीत दिला दी. इस मैच में एमआई के लिए न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और 2 विकेट भी निकाले.

Add Zee News as a Preferred Source


ऋचा घोष का विकेट लेते ही रचा इतिहास

अमेलिया केर ने आरसीबी की विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष को आउट करते हुए इस लीग में 42 विकेट पूरे किए और इतिहास रच दिया. कल से पहले तक हेली मैथ्यूज और केर दोनों संयुक्त रूप से इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थीं, लेकिन अब केर उन्हें पछाड़कर नंबर 1 बन चुकी हैं. WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टॉप 5 बॉलर्स में सभी विदेशी खिलाड़ी हैं.

WPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

अमेलिया केर-42 विकेट

हेली मैथ्यूज- 41 विकेट

सोफी एक्लेस्टोन-36 विकेट

जेस जोनासन- 33 विकेट

नताली साइवर-ब्रंट- 33 विकेट

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: इस बार भी नहीं टूटेगा विराट कोहली का ये प्रचंड रिकॉर्ड, पिछले 10 साल से है अमर



Source link