ईशान किशन नहीं… BCCI ने इस क्रिकेटर की करवाई सरप्राइज एंट्री, ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट का ऐलान


ध्रुव जुरेल को वडोदरा में आज से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चोटिल ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया है. ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऋषभ पंत को एक लंबे नेट सेशन के दौरान थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की गेंद लगने से पसलियों में चोट लग गई थी.

BCCI ने इस क्रिकेटर की करवाई सरप्राइज एंट्री

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल शनिवार रात को टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सेलेक्टर्स ने यह फैसला तब लिया जब शनिवार शाम को ऋषभ पंत ODI सीरीज से बाहर हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें- विराट कोहली या रोहित शर्मा… न्यूजीलैंड के खिलाफ कौन हैं सबसे ज्यादा खतरनाक? ये रहे दोनों धुरंधर बल्लेबाजों के रिकॉर्ड

शानदार फॉर्म में ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में उत्तर प्रदेश के टॉप स्कोरर हैं. ध्रुव जुरेल ने उत्तर प्रदेश के लिए 7 मैचों में 90 से ज्यादा की औसत से 558 रन बनाए हैं. ध्रुव जुरेल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की 7 पारियों में 2 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं. ध्रुव जुरेल उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी भी कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- 24 चौके 24 छक्के… जिसे सेलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप टीम से निकाला, उसने 2 सेंचुरी ठोक दिया करारा जवाब!

उत्तर प्रदेश पॉइंट्स टेबल में टॉप पर

ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी फॉर्म की वजह से उत्तर प्रदेश एलीट ग्रुप B पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उत्तर प्रदेश ने अब तक अपने सभी सात मैचों में जीत हासिल करके 28 पॉइंट्स हासिल किए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश का मुकाबला सौराष्ट्र से होगा.

ईशान किशन को वनडे टीम में नहीं मिला मौका

फैंस को उम्मीद थी कि ऋषभ पंत के चोटिल होने के कारण ईशान किशन को भारत की वनडे टीम में मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बता दें कि ईशान किशन ने भारत के लिए अभी तक कुल 27 ODI मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 102.19 के स्ट्राइक रेट और 42.40 की औसत से 933 रन बनाए हैं. ईशान किशन ने इस दौरान 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं. ईशान किशन का ODI में हाइएस्ट स्कोर 210 रन है.



Source link