छतरपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने पर सख्ती: किराने की दुकान से 13 गिट्टा जब्त, विक्रेता पर केस दर्ज – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने पर सख्ती:  किराने की दुकान से 13 गिट्टा जब्त, विक्रेता पर केस दर्ज – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने पर पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की है। बिजावर कस्बे में एक किराने की दुकान पर छापा मारकर 13 गिट्टा चाइनीज मांझा जब्त किया गया है।

.

कलेक्टर ने चाइना मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने भी यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पतंग उड़ाते समय सावधानियां बरतने और अवैध मांझा विक्रय को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। इसका बेचना और उपयोग करना गैरकानूनी है।

इसी क्रम में, थाना बिजावर पुलिस को कस्बे के पांडेय मोहल्ला स्थित एक किराने की दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान से 13 गिट्टा चाइनीज मांझा बरामद किया। पुलिस ने विक्रेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी बिजावर हर्ष राठौर, सहायक उप निरीक्षक के एल बेन, प्रधान आरक्षक जुगल सूत्रकार, राजेंद्र सिंह, आरक्षक अमित सिंह, प्रदीप और अन्य पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की कि वे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा का विक्रय या उपयोग न करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है और इससे आमजन तथा पशु-पक्षियों की जान को गंभीर खतरा होता है। इससे संबंधित कोई भी सूचना छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर दी जा सकती है, जिसमें पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



Source link