दतिया में सोमवार को कई इलाकों में बिजली कटौती: क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग में सप्लाई ठप, 4 से 5 घंटे चलेगा मेंटेनेंस – datia News



दतिया में कल सोमवार को बिजली कंपनी द्वारा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कंपनी सब स्टेशनों और फीडरों पर रखरखाव का कार्य करेगी। शहरी क्षेत्रों में 4 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

.

कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के क्रेशर, गणेशघाट, कृषि मंडी के पीछे, झिरका बाग, सेंवढ़ा रोड, दावल पीर दरगाह, सेंवढ़ा चुंगी, पेट्रोल पंप, चिरई टोर, पोल फैक्ट्री, गौतम विहार कॉलोनी, दिनारा रोड, भैरव मंदिर चूनगर फाटक, लक्ष्मण ताल, ईदगाह, जिला अस्पताल, गोविंद निवास, ठंडी सड़क, पीजी कॉलेज, रामलला रोड, एयरपोर्ट, कृषि विज्ञान केंद्र, लक्खा का मिल, मम्मा जू का बाग, बस बॉडी, फिल्टर, नगरपालिका, राजीव नगर, गंजी के हनुमान, माइकल सिटी, हमीर सिंह नगर, लॉर्ड कृष्णा स्कूल, हवाई पट्टी और बस स्टैंड से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

इसी तरह, उदगवां और बगेदरी सब स्टेशनों के साथ-साथ शास्त्री नगर, दुरसड़ा, उनाव, परासरी, पिपरौआकला, बेहरूका, खोडऩ, जिगना, रिछारी, वरधुवां, जुझारपुर और कोटरा आबादी फीडर से संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कंपनी ने बताया है कि आवश्यकतानुसार इस समय में कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है।



Source link