पानी ने दो घंटे रोका रास्ता: वॉल्व ठीक करते समय फूटी कोलार पाइपलाइन – Bhopal News



कोलार क्षेत्र में शनिवार को वॉल्व मरम्मत के दौरान बड़ी दुर्घटना टल गई। 11 नंबर स्टॉप के पास कोलार पाइपलाइन की मेन लाइन का वॉल्व ठीक करते समय अचानक तेज प्रेशर के साथ लाइन फूट गई।

.

पानी का फव्वारा 30 फीट से अधिक ऊंचाई तक उठ गया, जबकि लोहे के वॉल्व, नट-बोल्ट और अन्य पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद तीन कर्मचारी उछलकर दूर जा गिरे। इससे करीब दो घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।

लोहे के वाल्व और अन्य पुर्जे यहां-वहां बिखरे, 3 कर्मचारी बाल-बाल बचे

बंद लाइन में इतना पानी और प्रेशर कैसे आया, पता लगाएंगे

लाइनमैन राजू ने बताया कि सुपरवाइजर अरुण चतुर्वेदी के निर्देश पर सुबह 11:30 बजे दो साथियों के साथ वॉल्व बदलने पहुंचे थे। वॉल्व खोलते ही पानी फव्वारे की तरह निकलने लगा और तीनों कर्मचारी दूर जा गिरे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। कोलार फिल्टर प्लांट के सब इंजीनियर प्रकाश पारदी ने कहा बंद लाइन में पानी और प्रेशर कैसे आया, इसका पता लगाएंगे।



Source link