Last Updated:
Mohammad Nabi son Hassan Eisakhi BPL: मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नोआखाली एक्सप्रेस की ओर से खेलते हुए ढाका कैपिटल्स के खिलाफ विस्फोटक पार्टनरशिप की. बाप-बेटे की जोड़ी ने मिलकर अपनी टीम की जीत की स्क्रिप्ट लिखी. नबी ने गेंदबाजी में दो विकेट भी लिए.
आपने ऐसी कहानी तो बहुत सुनी होगी, जिसमें एक पिता अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए खुद के सारे सपने दांव पर लगा देता है. जी-जान एक कर देता है. मगर क्रिकेट में ऐसे मौके कम ही आते हैं, जब पिता-पुत्र दोनों मैदान पर एक साथ एक ही टीम से खेले. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रविवार को अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी और उनके बेटे हसन ईसाखिल अपनी टीम नोआखाली एक्सप्रेस के लिए एकसाथ क्रीज पर उतरे और जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 53 रन की बेजोड़ साझेदारी की.
नबी और ईसाखिल के बीच तगड़ी साझेदारी
सिलहट के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग करते हुए हसन ईसाखिल ने 60 गेंदों में 90 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और पांच छक्के भी निकले. 153.33 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हसन ईसाखिल ने पहले सौम्य सरकार (25 गेंद में 48 रन) के साथ 101 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. इसके बाद सहादत होसैन (3), हबीबुल रहमान सोहन (4) के विकेट जल्दी गिरने के बाद क्रीज पर मोहम्मद नबी आए. अपने अब्बू नबी के साथ हसन ईसाखिल ने जुगलबंदी की.
View this post on Instagram