बाहरी राज्यों से आ रही 66 हजार किलो धान जब्त: बालाघाट में MSP पर किसानों के नाम पर बेचने की आशंका – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बाहरी राज्यों से आ रही 66 हजार किलो धान जब्त:  बालाघाट में MSP पर किसानों के नाम पर बेचने की आशंका – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट जिले के कटंगी चेकपोस्ट पर रविवार को प्रशासनिक टीम ने बाहरी राज्यों से आ रहे दो ट्रकों को जब्त किया है। इन ट्रकों में 66 हजार किलो से अधिक मोटा धान लोड था।

.

आशंका जताई जा रही है कि इस धान को शासन के समर्थन मूल्य (MSP) पर पंजीकृत किसानों के नाम पर बेचने के लिए लाया जा रहा था। फिलहाल दोनों ट्रकों को पुलिस अभिरक्षा में मंडी में खड़ा करा दिया गया है।

राइस मिलों में जानी थी खेप, दस्तावेजों पर गहराया शक

जांच में सामने आया है कि जब्त की गई धान जिले की साकेत फूड्स और पटेल राइस मिल में पहुंचाई जानी थी। खास बात यह है कि राइस मिलर्स ने बकाया राशि न मिलने के कारण इस साल मिलिंग न करने का फैसला लिया है, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में धान मंगवाए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दस्तावेजों की शुरुआती जांच में इस धान को सरकारी उपार्जन केंद्रों में अनाधिकृत रूप से खपाने की आशंका जताई गई है।

ट्रक क्रमांक BR 01GS 8142 में 30,575 किलो धान मिला है।

चेकपोस्ट पर जांच के दौरान पकड़ी गई खेप

कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर 20 जनवरी तक चलने वाली धान खरीदी को देखते हुए नहलेसर्रा चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। इसी दौरान ट्रक क्रमांक BR 01GS 8142 (30,575 किलो धान) और ट्रक क्रमांक MH 40 CT 1703 (35,435 किलो धान) को पकड़ा गया। कटंगी एसडीएम के मौखिक निर्देश पर ट्रकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link