बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र स्थित ग्राम चेनपुरा में 13 से 15 जनवरी तक 33वां आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी लाखों आदिवासी समाजजन और कई प्रमुख आदिवासी नेता शामिल होंगे। रविवार शाम तक यहां तैया
.
अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य भी 14 जनवरी को इस सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। आदिवासी एकता परिषद द्वारा आयोजित इस सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं।
आयोजन के लिए करीब डेढ़ सौ एकड़ क्षेत्र में टेंट, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। गुजरात, राजस्थान, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा जैसे राज्यों से आदिवासी समाज के लोग इसमें शामिल होंगे। विदेशों में बसे आदिवासियों को भी आमंत्रित किया गया है।
सम्मेलन के पहले दिन, 13 जनवरी को सुबह 9 बजे आदिवासी एकता प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसके बाद 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आदिवासी साहित्य, कला, ज्ञान और इतिहास पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आदिवासी नारी विमर्श सम्मेलन और शाम 4 बजे से 7 बजे तक युवा विमर्श सम्मेलन होगा। शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक आदिवासी बाल कला एवं सांस्कृतिक महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 14 और 15 जनवरी को भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आदिवासी सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में होता रहा है, पिछली बार यह बुरहानपुर में आयोजित किया गया था। इस दौरान आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी और तीन दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।