बैडलक! 7 चौके, 8 छक्के से इस बल्लेबाज ने मचाया तूफान, शतक से पहले रूठ गई किस्मत


Delhi Capitals vs Gujarat Giants WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में रविवार (11 जनवरी) को एक तूफानी पारी देखने को मिली. न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलाउंडर सोफी डिवाइन ने अपनी तेज तर्रार पारी से सबको हैरान कर दिया. उन्होंने गुजरात जाएंट्स के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नवी मुंबई में 95 रन बनाए. वह दुर्भाग्यशाली रहीं और सिर्फ 5 रन से शतक से दूर रह गईं. यह दूसरा मौका है जब वह शतक के करीब पहुंचकर आउट हुई हैं. इससे पहले 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलते हुए गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 99 रन बनाए थे. 

पावरप्ले में मचाया तूफान

इस मैच की बात करें तो सोफी ने बेथ मूनी के साथ गुजरात की पारी की शुरुआत की और 8.1 ओवरों में ही 94 रन की साझेदारी कर ली. मूनी 16 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गईं. दोनों ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 80 रन ठोके. यह महिला प्रीमियर लीग इतिहास में पावरप्ले में दूसरा बड़ा स्कोर है. इससे ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स ने 2023 में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 87 रन बनाए थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


डिवाइन ने तोड़ा पावरप्ले का बड़ा रिकॉर्ड

डिवाइन ने इस दौरान पावरप्ले में ही 27 गेंद पर 65 रन बना लिए थे. यह महिला प्रीमियर लीग में किसी बल्लेबाज का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले शेफाली वर्मा ने 2023 में गुजरात जाएंट्स के खिलाफ पावरप्ले में 32 गेंद पर 62 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: बेटी के जन्मदिन पर विराट कोहली ने बल्ले से की पार्टी, शतक से चूके मगर तोड़ा सचिन-संगाकारा का रिकॉर्ड

WPL में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

99*- जॉर्जिया वोल, यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी, लखनऊ, 2025
99 – सोफी डिवाइन ,आरसीबी बनाम गुजरात जाएंट्स, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, 2023
96* – एलिसा हीली, यूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई, 2023
96* – बेथ मूनी, गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, लखनऊ, 2025
95* – हरमनप्रीत कौर, मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स,दिल्ली, 2024
95 – सोफी डिवाइन, गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, नवी मुंबई, 2026

ये भी पढ़ें: IND vs NZ मैच में पाकिस्तान को लगा सदमा, शुभमन के बाद इस स्टार बल्लेबाज ने तोड़ा बाबर आजम का घमंड!

7 चौके और 8 छक्कों की तूफानी पारी

मूनी के आउट होने के बावजूद डिवाइन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी. ऐसा लग रहा था कि डिवाइन महिला प्रीमियर लीग इतिहास का पहला शतक ठोक देंगी, लेकिन वह 5 रन पहले ही आउट हो गईं. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए. डिवाइन को 11वें ओवर की चौथी गेंद पर नंदिनी शर्मा ने श्री चारिणी के हाथों कैच कराया. उन्होंने लीग के एक मैच में 8 छक्के दूसरी बार लगाए हैं. इससे पहले उन्होंने 2023 में गुजरात के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए ऐसा किया था. उनके अलावा एश्ले गार्डनर ने गुजरात के लिए 2025 में आरसीबी के खिलाफ और सिनेल हेनरी ने 2025 में यूपी वॉरियर्स के लिए दिल्ली के खिलाफ 8-8 छक्के लगाए थे.



Source link