वापसी हो तो ऐसी… चीते से भी तेज निकले श्रेयस अय्यर, रॉकेट थ्रो से मचाई खलबली, हैरान रह गए कीवी कप्तान

वापसी हो तो ऐसी… चीते से भी तेज निकले श्रेयस अय्यर, रॉकेट थ्रो से मचाई खलबली, हैरान रह गए कीवी कप्तान


NZ vs IND: चोट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने बैटिंग से पहले शानदार फील्डिंग से फैंस का दिल जीत लिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अय्यर ने चीते की रफ्तार से दौड़ लगाकर ना सिर्फ गेंद पकड़ा, बल्कि रॉकेट थ्रो कर कीवी कप्तान माइकल ब्रेसवेल को पवेलियन की राह दिखा दी. दिलचस्प बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कमाल कैच पकड़ते हुए ही श्रेयस अय्यर चोटिल हुए थे और इसके बाद लगभग 3 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी मैच में उन्होंने फिर शानदार फील्डिंग कर सबको प्रभावित किया है.

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद न्यूजीलैंड के ओपनर्स डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के बीच 117 रनों की शानदार पार्टनरशिप हुई. हर्षित राणा ने दोनों बल्लेबाज को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया और इसके बाद कीवी टीम ने लगातार विकेट खो दिए.

श्रेयस अय्यर ने रॉकेट थ्रो से मचाई खलबली

Add Zee News as a Preferred Source


न्यूजीलैंड की पारी के 42वें ओवर में ये अद्भुत नजारा देखने को मिला. आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल और कप्तान माइकल ब्रेसवेल पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे. हर्षित राणा की 5वीं गेंद पर मिचेल ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला. गेंद धीमी गति से फील्डर की तरफ जा रही थी और इसी वजह से दोनों बल्लेबाजों ने दो रन भागने का मन बनाया. हालांकि, वहां श्रेयस अय्यर खड़े थे, जो चीते की रफ्तार से गेंद की ओर भागे और पलक झपकते ही गेंद को पकड़ा और रॉकेट थ्रो कर कप्तान ब्रेसवेल का काम-तमाम कर दिया. 

भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 300 रन खड़ा किया है. शुरुआत में डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स के बीच 117 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन दोनों के आउट होते ही ब्लैक कैप्स की पारी बिखर गई. हालांकि, स्टार बल्लेबाज डेरेल मिचेल ने अनुभव दिखाते हुए 84 रनों की शानदार पारी खेली और न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट चटकाए. कुलदीप यादव को एक सफलता मिली, जबकि लंबे समय बाद ODI में वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा एक भी विकेट नहीं चटका सके. 

ये भी पढ़ें: NZ vs IND: भारत में कदम रखते ही न्यूजीलैंड ने क्रिकेट जगत में मचाया हड़कंप, 27 साल बाद हुआ ये अजूबा

 





Source link