![]()
हरदा जिले के हंडिया थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल रत्नेश देवड़ा पिछले चार दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता हैं। वे 7 जनवरी को ड्यूटी पर जाने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन न तो थाने पहुंचे और न ही घर लौटे। उनकी पत्नी नर्मदा बाई की शिकायत पर हंडिया थाने
.
दोपहर 12:30 बजे आखिरी बार हुई थी बात
हंडिया टीआई आरपी कवरेती ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल रत्नेश देवड़ा 7 जनवरी को सुबह 9 बजे अपनी कार से थाने जाने के लिए पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास से निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे तक उनसे मोबाइल पर बात हुई थी, लेकिन इसके बाद से उनके दोनों मोबाइल नंबर बंद आने लगे। पत्नी ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी पता किया, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
संत बनने की राह पर तो नहीं निकल गए?
विभागीय सूत्रों के अनुसार, लापता हेड कॉन्स्टेबल रत्नेश देवड़ा का बीते कुछ महीनों से आध्यात्मिक ज्ञान की ओर रुझान काफी बढ़ गया था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे किसी संत के प्रभाव में आकर उसी मार्ग पर चले गए हों। रत्नेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरदा पुलिस लाइन में रहते हैं। पुलिस फिलहाल उनकी कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।