अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा: सारनी मकर संक्रांति मेले में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई – Betul News


बैतूल के सारनी में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले बाबा मठारदेव महाराज मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने रविवार को थाना प्रभारी जयपाल इवनाती को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मेले के दौरान बढ़ती चोरी की घटनाओं

.

यह मेला कल, 12 जनवरी से 22 जनवरी तक सारनी शहर में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। संगठन ने ज्ञापन में बताया कि पिछले वर्षों में मेले के दौरान आसपास के क्षेत्रों और महाराष्ट्र के नागपुर जैसे स्थानों से असामाजिक तत्व शहर में प्रवेश कर जाते हैं।

संगठन ने पिछले वर्षों में हुई चोरी की घटनाओं का भी उल्लेख किया। बीते वर्ष मेले के दौरान एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हुआ था, बाइक चोरी की घटना सामने आई थी और शहर के रिहायशी इलाकों में भी चोरी की वारदातें हुई थीं। इसलिए इस वर्ष विशेष सतर्कता और जांच की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

विशेष सुरक्षा उपाय करने की मांग अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने पुलिस से पूर्वानुमान के आधार पर विशेष सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने आम नागरिकों से अपील की कि वे मेले में कीमती सामान और बहुमूल्य आभूषण पहनकर न आएं। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह भी किया।

ज्ञापन सौंपते समय जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, जिला मंत्री राकेश सोनी, जिला महासचिव रवि पाटेकर, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोनारे, जिला उप संगठन मंत्री यमल शर्मा, शशांक चतुर्वेदी, जिला प्रचार मंत्री कैलाश पाटिल, जिला वरिष्ठ प्रभारी श्रीपत माथनकर, जिला उपमंत्री निखलेश गजभिए, तहसील महामंत्री राकेश डहेरिया, तहसील उपाध्यक्ष पंकज उर्फ पिंटू मालवी, उमेश झरबडे, तहसील मंत्री सुनील ठाकुर, दिनेश यादव सहित अन्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।



Source link