इंदौर के इस रैन बसेरे की CM मोहन यादव भी कर चुके तारीफ, यहां मुफ्त में महंगे होटल जैसी सुविधाएं

इंदौर के इस रैन बसेरे की CM मोहन यादव भी कर चुके तारीफ, यहां मुफ्त में महंगे होटल जैसी सुविधाएं


Last Updated:

Indore Unique Night Shelter: इंदौर के किला मैदान रैन बसेरा में गीजर, हीटर, RO, धार्मिक ग्रंथ, टीवी और सुरक्षा के साथ मुफ्त ठहरने की सुविधा है, जिसकी तारीफ सीएम मोहन यादव भी कर चुके हैं.

Indore News: कई बेसहारा और निराश्रित लोगों को कड़कड़ाती ठंड और सर्द हवाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में रैन बसेरा उनके लिए एक वरदान साबित होता है. इंदौर में कई लोग बाहर से आते हैं, जिनके पास ठहरने का स्थान नहीं होता. उनके पास पैसे भी नहीं होते कि वह होटल ले सकें. ऐसे में 11 अलग-अलग रैन बसेरे उनके लिए ठहरने का स्थान बनते हैं.

अमूमन रैन बसेरों का नाम सुनकर जर्जर दीवारों और अव्यवस्थाओं एवं गंदगी जैसी तस्वीर उभरती है, लेकिन इंदौर के किला मैदान का एक रैन बसेरा इससे उलट मिसाल कायम कर रहा है, जो किसी होटल या घर के सबसे साफ कमरे की तरह लगता है. इसमें हर वह सुविधा मौजूद है, जो किसी के लिए आवश्यक होती है. ‌किला मैदान स्थित‌ इस बसेरे की तारीफ सीएम मोहन यादव भी यहां आकर कर चुके हैं.

गीजर, हीटर, आरओ भी…
नगर निगम में पदस्थ अशोक सोलंकी ने बताया, यहां की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्वच्छता है. फर्श से लेकर बिस्तरों तक की नियमित सफाई होती है. यहां रुकने वाले हर व्यक्ति को साफ बेडशीट, तकिया और ठंड के दिनों में मोटे कंबल उपलब्ध कराए जाते हैं. अत्यधिक ठंड में कमरे का तापमान कम हो जाता है. इसे मेंटेन करने के लिए यहां रूम हीटर भी रखा गया है. सर्दियों में नहाने के लिए गीजर या गर्म पानी उपलब्ध रहता है. यहां वॉटर कूलर और RO सिस्टम लगा है, ताकि लोगों को साफ पानी मिल सके.

धार्मिक ग्रंथ भी….
इस रैन बसेरे में रामायण, भागवत गीता समेत कई उपयोगी धार्मिक ग्रंथ व किताबें भी रखी हैं, ताकि खाली समय में लोग अध्ययन कर ‌सकें. वहीं मनोरंजन के लिए टीवी भी है. साथ ही कैरम जैसी सुविधा का भी यहां मिलेगी. रैन बसेरे के पास ही अक्सर दीनदयाल रसोई या नगर निगम की भोजन व्यवस्था का लाभ भी मिल जाता है.

सुरक्षा बंदोबस्त जबरदस्त
सुरक्षा के लिहाज से यह रैन बसेरा काफी आधुनिक है, यहां 24 घंटे CCTV कैमरों के जरिए निगरानी की जाती है. रुकने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से और रजिस्टर में रखा जाता है. आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटोकॉपी अनिवार्य है. कोई भी व्यक्ति यहां आकर मुफ्त में रुक सकता है. सर्दियों में निगम के अधिकारी खुद भी घूम कर सड़क पर सो रहे लोगों को‌ यहां तक पहुंचाते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

इस रैन बसेरे की CM मोहन यादव भी कर चुके तारीफ, यहां मुफ्त में होटल जैसी सुविधा



Source link