कराहल हत्याकांड: आरोपी मनीष जाटव का अवैध मकान ध्वस्त: कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई; प्रेमिका संग की थी पति की हत्या – Sheopur News

कराहल हत्याकांड: आरोपी मनीष जाटव का अवैध मकान ध्वस्त:  कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई; प्रेमिका संग की थी पति की हत्या – Sheopur News



हत्यारे के अवैध मकान पर चला बुलडोजर।

श्योपुर जिले के कराहल क्षेत्र में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनीष जाटव के अवैध मकान को प्रशासन ने रविवार को ध्वस्त कर दिया। मनीष पर 27 दिसंबर को अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप है। यह मकान शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया थ

.

कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। राजस्व, नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंभीर अपराधों में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। कराहल हत्याकांड के आरोपी के अवैध मकान को इसी नीति के तहत चिन्हित कर ध्वस्त किया गया।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर को कराहल में पति की हत्या का मामला सामने आया था। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।



Source link