कोरोना में लोग मार रहे थे ताने, लोन लेकर शुरू किया बिजनेस, विभा 25 लोगों को दे रही हैं रोजगार, हर महीने हो रही इतनी कमाई


Last Updated:

Sagar news: एक महिला लाखों रुपए का लोन लेकर अपने व्यापार की नींव रख रही थी. लोग उसे ऐसा न करने की सलाह दे रहे थे. लेकिन जब पति और परिवार का साथ मिला तो उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 5 साल बाद वहीं महिला सफल बिजनेसमैन बन गई है आप पर हर महीने 50000 से अधिक की कमाई कर रही है.

ख़बरें फटाफट

सागरः कोरोना काल में जब लोगों के उद्योग धंधे बंद हो रहे थे. उस समय एक महिला लाखों रुपए का लोन लेकर अपने व्यापार की नींव रख रही थी. लोग उसे ऐसा न करने की सलाह दे रहे थे. लेकिन जब पति और परिवार का साथ मिला तो उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 5 साल बाद वहीं महिला सफल बिजनेसमैन बन गई है. अब वह महिला प्रतिमाह 50000 से अधिक की कमाई कर रही है. इतना ही नहीं 20 से 25 लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार दे रहे हैं, इसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग परमानेंट एम्पलाई है. स्टेशनरी की दुकान से अपना कार्य शुरू करने वाली यह महिला कॉफी रजिस्टर की यूनिट से देश के 6 राज्यों में सप्लाई करने लगी हैं.

पति का मिला साथ

यह कहानी सागर की विभा जैन की है, जिनकी सिविल लाइन में स्टेशनरी है और स्टेशनरी में कॉपी किताब रजिस्टर लाने के लिए उन्हें दूसरे प्रदेशों का माल एक्सपोर्ट करना पड़ता था. यह अपने पति के साथ स्टेशनरी में हाथ बटाती थी और एक बार बाहर से माल आना था इसी दौरान उन्हें आइडिया आया, क्यों ना सागर में ही हम लोग एसी यूनिट शुरू कर दें जिसकी वजह से कॉफी रजिस्टर बाहर से नहीं मंगवानी पड़ेगी दूसरे स्टेशनरी संचालकों को भी इसका फायदा मिलेगा एक्सपोर्ट का किराया बचाने से कॉपी रजिस्टर पर उतनी छूट देंगे तो बच्चों के लिए भी इसका लाभ मिल सकेगा लेकिन जब इसके बारे में पता किया गया तो इसमें बहुत खर्चा आ रहा था.

2020 में की यूनिट की शुरूआत

इसी दौरान उन्हें उद्योग विभाग संचालित होने वाली एक योजना के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने महाप्रबंधक मंदाकिनी पांडे से मुलाकात की लोन के लिए अप्लाई किया तो वह स्वीकृत हो गया और इस तरह से 2020 में उन्होंने इस यूनिट की शुरुआत की थी शुरुआत में कुछ कठिनाई आई लेकिन अब लोन पुर चौक गया है करीब 20 लोग काम कर रहे हैं और सागर से दिल्ली गुजरात राजस्थान हरियाणा मध्य प्रदेश के कई जिलों में कॉफी रजिस्टर की सप्लाई की जा रही है पूरे बुंदेलखंड में भी सप्लाई चल रही.

रजिस्टर और कॉपी बनाने का कर रहे काम

विभा जैन बताती है कि हम लोग क्वालिटी को पूरी तरह से शुरुआत से ही मेंटेन किए हुए क्वालिटी से कोई समझौता नहीं कर रहे हैं इसके लिए नैनीताल और छत्तीसगढ़ रायपुर जैसी जगह का कागज मंगवाते हैं फिर पूरा प्रिंटिंग का काम कॉपी रजिस्टर बनाने का काम होता है कॉफी बनाने रजिस्टर बनाने का काम होता है और हम लोगों की यूनिट पर कोई में है आसपास के गांव वालों को ही परमानेंट रोजगार दे रहे हैं इसमें महिलाएं भी शामिल हैं जो पहले दिन से हम लोगों के यहां काम कर रहे हैं.

उन्होंने करीब 30 लाख की ऑटोमेटिक प्रिंटिंग मशीन यहां लगवाई हुई है और इसका पूरा काम बेंगलुरु से एमबीए करने वाले उनके भतीजे सिद्धार्थ जैन देख रहे हैं उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे काम बढ़ता जा रहा है जो लोन लिया था वह भी पिछले महीने क्लियर हो गया है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

कोरोना में लोग मार रहे थे ताने, लोन लेकर शुरू किया बिजनेस, 25 को दी नौकरी



Source link