चेन माउंटेन और पोकलेन मशीन लेकर 7 घंटे चली कार्यवाही: 1.56 करोड़ का मुआवजा लेने के बावजूद फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री नहीं हटाई; जमींदोज – Satna News



नागौद तहसील के गंगवरिया गांव में सतना-पन्ना रेल परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन में किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शनिवार को पूरी की गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह साढ़े 10 बजे से जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू हुई और शाम 5 बजे तक च

.

जमीन के अंश भाग में एक व्यक्ति ने शेड का निर्माण कर फ्लाई ऐश ईट बनाने का कारखाना और मछली पालन का काम शुरू कर रखा था। यह जमीन पहले ही रेल परियोजना के लिए अधिग्रहण की जा चुकी थी और वर्ष 2017 में संबंधित व्यक्ति को 1.56 करोड़ का मुआवजा भी दिया जा चुका था।

कब्जा हटाने के लिए दो चेन मांउटेन और दो पोकलेन मशीन लगाई गईं। कार्रवाई में एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी, आरपीएफ और रेल कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 100 से अधिक पुलिस बल और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए।

हाई कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

सतना-पन्ना रेल परियोजना के लिए गंगवरिया में अधिग्रहित जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई की गई और कब्जा हटाकर जमीन रेल प्रबंधन को सौंप दी गई।’– जितेंद्र वर्मा, एसडीएम नागौद



Source link