- Hindi News
- Sports
- India Keeper batter Rishabh Pant Injured Ahead Of ODI Series Against New Zealand
वडोदरा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को वडोदरा में नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई। शनिवार शाम प्रैक्टिस के दौरान थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच उन्हें पेट की दाहिनी तरफ गेंद लग गई।
चोट लगने से पंत दर्द से कराहते हुए जमीन पर बैठ गए। पंत को दर्द में देखकर टीम के सपोर्ट स्टाफ और मेडिकल स्टाफ उन्हें ग्राउंड से बाहर ले गया।
न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक टीम के डॉक्टर ने जांच की तो पता चला है कि ऋषभ की दाहिनी पसली में चोट लगी है। उसमें खिंचाव आ गया है।
चोट लगने के बाद पंत का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलना तय नहीं है। वे सीरीज के बाकी दो मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल या ईशान किशन को दी जा सकती है।
अगस्त 2024 में खेला था 50 ओवर का मैच
पंत पिछले दो वर्षों से भारत की वनडे टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्होंने आखिरी बार 50 ओवर के प्रारूप में अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे के दौरान खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले पंत को टीम से बाहर किए जाने की अटकलें तेज थीं, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने उन्हें टीम में बरकरार रखा।