फिट भारत का संदेश…भोपाल में सैकड़ों युवा साइकिल पर निकले: ‘सायकल ऑन संडे’ को मंत्री विश्वास सारंग ने दिखायी हरी झंडी – Bhopal News


भोपाल में फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में रविवार सुबह ‘सायकल ऑन संडे’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को फिट रखने का संदेश द

.

मंत्री सारंग ने कहा कि साइकिलिंग ऐसा व्यायाम है, जिसमें रोमांच भी है और स्वास्थ्य लाभ भी। अगर साइकिलिंग को जीवन का हिस्सा बनाया जाए, तो इसका सकारात्मक असर शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर दिखेगा। उन्होंने बताया कि साइकिलिंग न केवल फिटनेस बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी बेहद जरूरी है।

सायकल ऑन संडे कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल रहे।

सायकल ऑन संडे कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में भोपाल के सैकड़ों युवा, खिलाड़ी और नागरिक साइकिल लेकर सड़कों पर उतरे। पूरे रास्ते पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा।‘सायकल ऑन संडे’ का आयोजन खेल प्राधिकरण (साई) सीआरसी भोपाल और मैनिट के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर मंत्री सारंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।



Source link