भिंड में सर्दी-कोहरे के चलते स्कूलों के समय में बदलाव: एक पाली वाले स्कूल सुबह 10:30 बजे से, दो पालियों में 3-3 घंटे की पढ़ाई – Bhind News

भिंड में सर्दी-कोहरे के चलते स्कूलों के समय में बदलाव:  एक पाली वाले स्कूल सुबह 10:30 बजे से, दो पालियों में 3-3 घंटे की पढ़ाई – Bhind News



भिंड जिले में लगातार बढ़ रही सर्दी, शीत लहर और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भिंड कलेक्टर करोड़ी लाल मीणा ने रविवार शाम नया आदेश जारी कर छात्रहित में यह निर्णय लिया है। आदेश के तहत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्

.

जारी आदेश के अनुसार, भिंड जिले में जो स्कूल एक पाली में संचालित होते हैं, वे अब आगामी आदेश तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे। वहीं, दो पालियों में संचालित स्कूलों में पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक संचालित की जाएगी। दोनों ही पालियों में तीन-तीन घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी।

कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया है कि दो पाली वाले स्कूलों में पहली पाली में बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुलाया जाए। यह आदेश जिले में चल रही शीत लहर, तापमान में गिरावट और छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सर्दी के कारण नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई थीं, जिन्हें अब रद्द कर दिया गया है। सोमवार से नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल नए समय अनुसार नियमित रूप से संचालित होंगे।



Source link