महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत रविवार को रीवा में मौन धरना दिया गया। धरना शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस क
.
मौन धरने के माध्यम से ग्रामीण रोजगार की सुरक्षा, 100 दिन के रोजगार की गारंटी, मजदूरी में बढ़ोतरी और समय पर भुगतान की मांग उठाई गई। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों, किसानों और गरीब परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
मनरेगा को कमजोर कर रही है सरकार प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों की जीवनरेखा है। मौजूदा सरकार लगातार इस योजना को कमजोर कर रही है, जिसके कारण न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
मजदूर पलायन को मजबूर हैं वहीं महापौर अजय मिश्रा ‘बाबा’ ने कहा कि मनरेगा कमजोर होने से ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी बढ़ रही है और गरीब परिवार पलायन को मजबूर हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।