विराट कोहली कहां रखते हैं प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? 2026 के पहले मैच में किया सबसे बड़ा खुलासा

विराट कोहली कहां रखते हैं प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? 2026 के पहले मैच में किया सबसे बड़ा खुलासा


Virat Kohli Player of the Match: विराट कोहली ने 2025 का अंत शानदार अंदाज में किया था तो उन्होंने 2026 की शुरुआत उससे भी ज्यादा धमाकेदार तरीके से की है. भारत के इस महान बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ही जोरदार पारी खेली. वह वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए मैच में फैंस का दिल जीतने में सफल रहे. कोहली शतक से चूक गए. वह 93 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तो न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों में 8 विकेट पर 300 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवरों में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच को जीत लिया.

कोहली कहां रखते हैं अवॉर्ड?

विराट को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वह जब यह पुरस्कार लेने गए तो कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें यह याद है कि उन्होंने कितने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं? इस पर कोहली ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. फिर हर्षा ने उन्हें बताया कि यह उनके करियर का 45वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड है. इसके बाद विराट से पूछा गया कि वह इतने सारे अवॉर्ड कहां रखते हैं तो पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि ये सारे अवॉर्ड गुड़गांव (गुरुग्राम) वाले घर में उनकी मां रखती हैं. उन्हें बेटे को अवॉर्ड को रखना पसंद है.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट ने क्या कहा?

कोहली ने कहा, ”मैं इसे (प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड) अपनी मां को गुड़गांव भेज देता हूं. उन्हें इन्हें रखना पसंद है. अगर मैं अपनी पूरी यात्रा को देखूं तो यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है. मुझे हमेशा अपनी काबिलियत पता थी, मैं आज जहां हूं, उसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है. भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मैं दिल से बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हूं. मुझे गर्व महसूस होता है.”

ये भी पढ़ें: बैडलक! 7 चौके, 8 छक्के से इस बल्लेबाज ने मचाया तूफान, शतक से पहले रूठ गई किस्मत

क्या रिकॉर्ड के बारे में सोचते हैं विराट?

विराट ने इसके बाद कहा, ”अगर मैं सच कहूं तो मैं रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहा था. अगर हम पहले बैटिंग कर रहे होते तो मैं और जोर लगाता. अनुभव मायने रखता है. एकमात्र चीज थी टीम को चेज में अच्छी स्थिति में लाना. बेसिक आइडिया यह है कि मैं नंबर 3 पर बैटिंग करता हूं. मैं खुद पर भरोसा करता हूं कि मैं काउंटर अटैक करूंगा. मैं बस अंदर गया और मुझे लगा कि मैं विपक्षी को बैकफुट पर डाल सकता हूं. आप इस खेल को खेलकर इतने सारे लोगों को खुशी दे सकते हैं. लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मुझे भी खुशी मिलती है.”

ये भी पढ़ें: 8 रन पर 3 विकेट… कोहली के आउट होते ही फंसा पेंच, फिर कोच गंभीर के इस ‘मास्टरप्लान’ से NZ का हुआ काम-तमाम

मैच में क्या हुआ?

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने 56 और हेनरी निकोल्स ने 62 रन बनाए. डेरेल मिचेल ने 71 गेंद पर 84 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. भारत के लिए मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए. कुलदीप यादव को 1 सफलता मिली. इसके बाद टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा 29 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान शुभमन गिल ने 71 गेंद पर 56 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने 91 गेंदों पर 93 रन बनाए. इस दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया. श्रेयस अय्यर एक रन से अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए. वह 47 गेंद पर 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे. केएल राहुल ने नाबाद 29 और हर्षित राणा ने 23 गेंद पर 29 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.



Source link