93 रन पर आउट हुए विराट, शतक से सात रन से चूके, वनडे में आठवीं बार हुआ ऐसा

93 रन पर आउट हुए विराट, शतक से सात रन से चूके, वनडे में आठवीं बार हुआ ऐसा


Last Updated:

Virat Kohli Missed Century: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए. शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे कोहली सात रन से शतक मिस गए. वह 93 रन बनाकर आउट हुए. कोहली वनडे करियर में आठवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं. आखिरी बार तीन साल पहले वह कोहली नाइंटीज में आउट हुए थे.

शतक से चूके विराट कोहली.

नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की. वडोदरा में खेला गया यह मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें विराट कोहली ने जीत की नींव रखी. भले ही भारत को जीत मिल गई, लेकिन कोहली फैंस का दिल तब टूट गया, जब वह नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए. जिस लय में वह बल्लेबाजी कर रहे थे, फैंस उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 85वां शतक देखने को बेताब थे, लेकिन 93 रन पर आकर कोहली आउट हो गए. काइल जेमिसन की एक गेंदबाज ने कोहली और उनके फैंस का दिल तोड़ दिया. हालांकि, कोहली को उनकी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

नर्वस नाइंटीज का शिकार कोहली
विराट तब क्रीज पर आए थे, जब भारत को 39 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा. इसके बाद कोहली ने शुभमन गिल के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी बुनी और इसी दौरान अर्धशतक भी पूरा किया. गिल के आउट होने के बाद कोहली ने शानदार बैटिंग जारी रखी और श्रेयस अय्यर के साथ अर्धशतकीय पारी करते हुए शतक की तरफ बढ़े. हालांकि, नाइंटीज में आकर काइल जेमिसन की एक गेंद को मिड ऑफ के ऊपर से मारने के चक्कर में कोहली माइकल ब्रेसवेल के हाथों कैच आउट हो गए. ब्रेसवेल ने कोहली को आउट करने के लिए एक अच्छा लपका. इसी के साथ कोहली की 93 रन की बेहतरीन पारी का अंत हुआ. कोहली ने इस पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया.

शतक से चूके विराट कोहली.

आठवीं बार वनडे में नर्वस नाइंटीज का शिकार
विराट कोहली के साथ 18 साल लंबे इंटरेनशनल करियर में सिर्फ आठवीं बार ऐसा हुआ है, जब वह वनडे फॉर्मेट में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए. इससे पहले 308 वनडे मैचों में वह सिर्फ सात बार इस फॉर्मेट में नाइंटीज में आउट हुए थे. कोहली आखिरी बार तीन साल पहले नर्वस नाइंटीज में आउट हुए थे. दिलचस्प यह है कि तब भी वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ही आउट हुए थे. यह वनडे मुकाबला 2023 अक्टूबर में धर्मशाला में खेला गया था, जिसमें कोहली 95 रन पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे.

शानदार फॉर्म में कोहली
विराट कोहली का बल्ला मौजूदा समय में आग उगल रहा है. उनकी पिछली पांच वनडे पारियों के स्कोर देखें तो इस भारतीय दिग्गज ने दो शतक और तीन अर्धशतक जमाए हैं. कोहली के पिछली पांच वनडे पारियों के स्कोर 74*(81), 135(120), 102(92), 65*(43), 93(91) हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल के अंत में हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कोहली ने लगातार दो शतक ठोके थे. 2025 की फॉर्म को ही बरकरार रखते हुए कोहली ने 2026 की शुरुआत की. न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे दो वनडे मुकाबलों में फैंस कोहली से शतक देखने को बेताब होंगे.

कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
वडोदरा में कोहली ने 25 रन पूरे करते ही भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सभी फॉर्मेट में सबसे तेजी से 28 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. अपनी 624वीं पारी खेलते हुए कोहली ने न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर आदित्य अशोक पर चौका लगाकर यह मुकाम हासिल किया. तेंदुलकर ने यह मुकाम अपनी 644वीं पारी में हासिल किया था, जबकि 28000 रन बनाने वाले क्लब में तीसरे खिलाड़ी श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा ने यह उपलब्धि अपनी 666वीं पारी में हासिल की थी.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

93 रन पर आउट हुए विराट, शतक से सात रन से चूके, वनडे में आठवीं बार हुआ ऐसा



Source link