IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शुरू हो चुका है. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है. कीवी टीम पहले बैटिंग कर रही है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर टीम इंडिया को इस मुकाबले में कितने रनों का टारगेट मिलने की उम्मीद है. इस सवाल का जवाब काफी हद तक नए स्टेडियम की पिच ने दे दिया है. जिस मैदान पर यह मैच खेला जा रहा है, वहां आज से पहले तक मेंस इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ. ये पहली दफा है, जब टीम इंडिया यहां खेल रही है.
मैच से ठीक पहले पिच की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो सपाट दिख रही है. जब टॉस हुआ तो कप्तान गिल ने चेज करने का फैसला किया. मतलब साफ है कि पिच पर रनों की बारिश होगी. टॉस के बाद इस मैदान पर खेले गए 50 ओवर के मैचों का एक और आंकड़ा निकलकर सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. ये आंकड़ा इस बात और बल देता है कि यहां रनों का अंबार लगेगा.
इस आंकड़े ने चौंकाया…
दरअसल, इस मैदान पर अब तक महिला टीमों के मैच हो चुके हैं. घरेलू क्रिकेट के टूर्नामेंट भी आयोजित हो चुके हैं, जिनमें खूब रन बने थे. हाल में यहां विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें रनों की बारिश हुई. पिच यहां की बल्लेबाजों को बहुत मदद देती है. पिच की जो तस्वीर सामने आई है, वो बेहद सपाट दिख रही है. विजय हजारे ट्रॉफी के छह मैचों में से टॉस जीतने वाली टीमों ने हर बार बॉलिंग चुनी और चेज का फैसला किया, लेकिन दिलचस्प बात ये है कि चार मुकाबले पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 284 रन रहा है.
भारत को मिल सकता है इतने रन का टारगेट?
वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में चल रहे पहले वनडे में अगर न्यूजीलैंड ने ठीकठाक बैटिंग की तो वो आसानी से 300 रन तक पहुंच सकती है, क्योंकि पहली पारी का औसत स्कोर 284 रन है. मान लीजिए कि अगर कोई खिलाड़ी शतक लगाने में सफल रहा तो कीवी यहां 350 रन भी ठोक सकते हैं. उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास आईपीएल में खेलने का अनुभव है और वो भारत के खिलाफ खूब खेले हैं.
इस मुकाबले में सबकी नजर डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल जैसे स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी. ये दोनों ही बढ़िया फॉर्म में हैं. अगर भारतीय गेंदबाजों ने थोड़ी भी गलती की तो कीवी यहां 350 रन भी ठोककर सभी को चौंका सकते हैं.
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI)– डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़कारी फाउल्केस, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.
भारत (प्लेइंग XI)– रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.