India vs New Zealand 1st ODI: नए साल 2026 में टीम इंडिया आज पहला वनडे मैच खेलने उतरी है. उसके सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है. यह मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दोपहर 1 बजे टॉस हुआ. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद अपना फैसला सुनाया और प्लेइंग 11 के बारे में डिटेल दी. उन्होंने जिन 11 खिलाड़ियों के नाम लिए, उनमें यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी का नाम नहीं था. मतलब यह तीनों ही खिलाड़ी पहले मुकाबले में बेंच पर बैठे हैं. टीम कॉम्बिनेशन के चलते उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है.
1. यशस्वी जायसवाल
पहले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं दिया गया है. ये वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2025 के आखिर में हुई वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शतक ठोका था. जायसवाल इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए खेले और शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन ओपनिंग में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के होने से उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रहना पड़ा है.
2. ध्रुव जुरेल
इस खिलाड़ी को ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद टीम में जगह मिली थी, लेकिन प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला. केएल राहुल को प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जगह मिली है. राहुल पिछले कुछ सालों से वनडे में फिनिशर की भूमिका भी निभा रहे हैं. इसलिए दूसरे विकेटकीपर की जगह नहीं बनती.
3. नीतीश कुमार रेड्डी
पहले वनडे में भारतीय टीम तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिन ऑलराउंडर्स के साथ उतरी है. इसलिए नीतीश कुमार रेड्डी को मौका नहीं मिला. नीतीश को तभी मौका मिल सकता है, जब रवींद्र जडेजा या वाशिंगटन सुंदर में से कोई एक खिलाड़ी बाहर रहे.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
ये भी पढ़ें:
