MP Top News: वीबी-जी राम जी को लेकर कार्यशाला, आज भोपाल में CM मोहन यादव


MP Top News Live: अगर आप मध्य प्रदेश की सभी हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.

मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी कार्यशाला, वीबी-जी राम जी को लेकर जनजागरण अभियान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी कार्यशाला आयोजित होगी. 12 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला होगी. वीबी-जी राम जी को लेकर जनजागरण अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है. कार्यशाला में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा संबोधित करेंगे. कार्यशाला में प्रदेश संयोजक, प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिलों की टोली के सदस्य भी शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह भोपाल में 11.40 से 11.55 के बीच कोकता बाईपास रोड, पटेल नगर पहुंचेंगे. सीएम कृषक कल्याण वर्ष 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि रथ एवं ट्रैक्टरों की भव्य रैली का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 12.30 से 12.40 बजे हैलीपेड प्रेस्टीज कॉलेज से हैलीपेड जंबूरी मैदान, भेल भोपाल पहुंचेंगे. वहां कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ कार्यक्रम करेंगे. इसके बाद वह दोपहर तीन बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे.

ट्रक और ट्रॉले की टक्कर, दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल

रायसेन के उदयपुरा थाना क्षेत्र में रेस्ट हाउस के सामने भीषण एक्सीडेंट हुआ है. ट्रक और ट्रॉले की आमने-सामने टक्कर हो गई. एक्सीडेंट में ट्रक चालक के दोनों पैर और ट्राला चालक का एक पैर कटा. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में फंसे चालकों को पुलिस ने बाहर निकाला. बेहद ही गंभीर हालत में दोनों घायलों को रेफर किया गया. चालकों के साथ कोई क्लीनर नहीं था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. दरअसल NH-45 पर पैच वर्क कार्य चल रहा था, फिर भी वहां कोई संकेत बोर्ड नहीं था. फोरलेन सड़क को वन-वे कर दिया था.



Source link